{"_id":"585accc54f1c1b774fe3ad61","slug":"congress-officials-embroiled","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी पदाधिकारियों से उलझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी पदाधिकारियों से उलझे
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में प्रांतीय पदाधिकारियों से नाराजगी जताते स्थानीय कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में कांग्रेस के प्रांतीय पदाधिकारियों ने 24 दिसंबर को पार्टी की बिजनौर रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई। बैठक में स्थानीय कांग्रेसियों की प्रांतीय पदाधिकारियों से जमकर नोकझोंक हुई। आरोप था कि कांग्रेस कमेटी चंद लोगों के हाथों में सीमित होने से वरिष्ठ कांग्रेसियों की उपेक्षा की जा रही है।
कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवं बिजनौर प्रभारी जाहिद अंसारी, सलीम मलिक का नजीबाबाद पहुंचने पर नगर अध्यक्ष एम. अकरम खां, राकेश शर्मा, अंबरीश शर्मा ने स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम शुरू ही हुआ था कि वरिष्ठ कांग्रेसी नसीम अंसारी, शरीफ मनोरे, अलताफ रजा खां ने नगर कमेटी पर वरिष्ठ कांग्रेसियों की उपेक्षा करने, सूचना न देने तथा कांग्रेस को चंद लोगों तक सीमित करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। नाराज कांग्रेसियों ने प्रांतीय पदाधिकारियों को भी आड़े हाथों लिया। प्रांतीय पदाधिकारियों ने सबको साथ लेकर चलने का आश्वासन देते हुए मामला शांत किया। प्रांतीय पदाधिकारियों ने कांग्रेसियों से आपसी मतभेद भुलाकर 24 दिसंबर को बिजनौर में आयोजित वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की रैली को सफल बनाने की अपील की। प्रांतीय पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की नोटबंदी को जनभावनाओं के विपरीत बताते हुए विधानसभा चुनाव में इसके परिणाम सामने आने का दावा किया। बैठक में शरीफ अहमद भूरे, फराज, शहजादा साजिद, अलताफ रजा, यासर अराफात, अभिनव अग्रवाल, दिलशाद सैफी, मो.इकबाल, साकिब अंसारी, सलमान अंसारी, मकसूद आदि उपस्थित रहे।