फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress district president Sherbaz Pathan was under house arrest

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान को घर पर ही नजरबंद किया

Wed, 09 Dec 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Congress district president Sherbaz Pathan was under house arrest
चांदपुर। सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर किसानों, राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने अनेक स्थान पर चक्का जाम कर दिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान को पुलिस ने घर पर ही नजरबंद कर दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सुबह आठ बजे ही पुलिस उनके आवास पर आ गई थी। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। हालांकि बाजार पूरी तरह खुले रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने चांदपुर धनौरा रोड पर क्षेत्र के बबनपुरा पुलिस चौकी के पास, बास्टा के लुहारपुरा बिजली घर के पास, जलीलपुर ब्लाक पर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

चांदपुर गजरौला मार्ग पर बबनपुरा चौकी के पास भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया। करन सिंह मिर्जापुर की अध्यक्षता में चले धरने पर रोहताश सिंह, सतपाल सिंह, सोमपाल सिंह, ओमकार सिंह, दीपक तोमर, पवन कुमार, चौधरी वीर सिंह, उदयराज सिंह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर बाईपास रोड पर थाने के पास राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा लगाए गए जाम में देवेंद्र कुमार, अमर सिंह सैनी, ऋषिपाल सिंह, देवेंद्र महाशय, संसार सिंह, ब्रजपाल सिंह, कुलदीप गुप्ता, बदरूलहसन, मांगेराम सैनी आदि मौजूद रहे।
सपा रालोद कार्यकर्ताओं ने भी जाम लगाया
चौधरी चरण सिंह चौक पर सपा कार्यकर्ताओं, रालोद कार्यकर्ताओं, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकताओं ने रोड को जाम कर दिया। धरने पर सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश, आदित्यवीर सिंह, संसार सिंह, नाजिम खान, शेरआलम, धर्मेंद्र तोमर, डा.विपिन तोमर, हरपाल सिंह, नईम अहमद, सचिन अहलावत, डा.लाखन सिंह पाल, मोमिन खान, यशवीर सिंह तोमर आदि मौजूद रहे। बास्टा में लुहारपुरा बिजली घर के पास भाकियू का जाम रहा।

--------------
रोडवेज बस, वाहन जाम में फंसे
चांदपुर। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के जगह-जगह लगे जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज बस, प्राइवेट वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस ने अनेक स्थानों में रूट डायवर्जन कराया। किसानों ने शादी के वाहन, एम्बुलेंस को ही निकलने दिया। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम कुंवर वीके मौर्य, सीओ गजेंद्र सिंह पाल, एसपी ट्रेफिक अमित कुमार, पीएसी व पुलिस पूरी तरह स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed