फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Confusion of burning a dead body by killing a woman

पुलिस महिला की हत्या के मामले मेंउलझी , नही मिला कोई क्लू

Sun, 19 Jan 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Confusion of burning a dead body by killing a woman
बिजनौर। गांव गजरौला शिव के पास आम के बाग में महिला की गोली मारकर हत्या करके शव जलाने के मामले की गुत्थी सुलझी नहीं है। पुलिस को घटना का कोई क्लू नहीं मिला है। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए सीमावर्ती सात जिलों में महिला का फोटो भेजा हैं। पुलिस ने रविवार को भी जंगल के खंगाला। फोरेंसिक टीम ने मौके से खून के नमूने लिए। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद ही महिला के बारे में पुलिस के हाथ कोई क्लू लग सकता है। पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच और व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला शिव से झलरा जाने वाले मार्ग पर नोएडा निवासी विशंभर के आम के बाग में महिला का जला हुआ शव मिला था। शव के ऊपर चारपाई पड़ी थी। पुलिस ने मौके से एक खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया था। बाग की रखवाली गांव गजरौला शिव निवासी गजनफर करता था। गजनफर ने ही बाग में ट्यूबवेल के पास शव पड़ा देखा था। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की गोली मारकर हत्या करके शव जलाया गया है। महिला से दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि अभी तक शव की शनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक बाहर से महिला को लाकर बाग में हत्या करके शव जलाया गया है।
विज्ञापन

गजरौला शिव से झलरा के मार्ग पर आवाजाही कम रहती है। सड़क से बाग करीब 500 मीटर दूरी पर है। आशंका है कि सड़क पर वाहन खड़ा करके महिला को पैदल बाग में ले जाया गया होगा। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए सात पुलिसकर्मियों को महिला का फोटो लेकर सीमावर्ती जिले मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, पौड़ी व ऊधम सिंह नगर भेजा है। डीसीआरबी के माध्यम ये महिला की फोटो से पुलिस अपने जिले में महिला की पहचान कराने की कोशिश करेगी। पुलिस ने रविवार को भी पूरा जंगल का इलाका खंगाला लेकिन पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने मौके से महिला के खूून के नमूने लिए। महिला के शव का पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेेेगा कि महिला की हत्या गोली मारकर हुई या नहीं है। उसके साथ दुष्कर्म किया गया है या नहीं। शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा के मुताबिक महिला की पहचान कराने की कोशिश हो रही है। सात पुलिसकर्मियों को महिला का फोटो लेकर बिजनौर से सटे जिलों में भेजा गया है। पुलिस की कई टीमें इस घटना के खुलासे में लगी हैं।

गोली मारकर की गई महिला की हत्या
बिजनौर। जंगल में महिला की जली हालत में मिली लाश का चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया। महिला की दायीं कनपटी से सटाकर 315 बोर की गोली मारी गई। जो गर्दन के बायीं ओर निकल गई। महिला के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। महिला की अभी तक भी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के जिलों में संपर्क कर रही है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

बिजनौर के ग्राम गजरौला शिव के पास मिले महिला के जले शव की की शिनाख्त के लिए सर्च अभियान चलाती पुलि?

बिजनौर के ग्राम गजरौला शिव के पास मिले महिला के जले शव की की शिनाख्त के लिए सर्च अभियान चलाती पुलि?- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के ग्राम गजरौला शिव के पास मिले महिला के जले शव की की शिनाख्त के लिए सर्च अभियान चलाती पुलि?

बिजनौर के ग्राम गजरौला शिव के पास मिले महिला के जले शव की की शिनाख्त के लिए सर्च अभियान चलाती पुलि?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed