फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Complete the work of mission rejuvenation by June 15

15 जून तक पूरा कराएं मिशन कायाकल्प के कार्य

Sun, 29 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Complete the work of mission rejuvenation by June 15
15 जून तक पूरा कराएं मिशन कायाकल्प के कार्य
विज्ञापन

धामपुर। सहायक विकास अधिकारी (औद्योगिक) दीन दयाल सिंह ने कहा कि प्रधान और सरकारी स्कूलों के हेड मास्टर मिशन कायाकल्प के तहत सभी कार्य 15 जून तक हर हाल में पूर्ण करा लें, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। बताया गया कि अभी तक 85 प्रतिशत स्कूलों में ही मिशन कायाकल्प के तहत काम हो पाया है। बाकी स्कूलों में अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है।
एडीओ (आईएबी) दीन दयाल सिंह ने रविवार को वार्ता के दौरान कहा कि सरकार की ओर से मिशन कायाकल्प पर फोकस किया जा रहा है। जिन पंचायतों में अभी तक प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में मिशन के तहत काम नहीं हुआ है, वे 15 जून तक कार्य पूरा करा लें। निरीक्षण के दौरान अभी तक नहटौर ब्लॉक की 96 पंचायतों में से केवल 85 प्रतिशत स्कूलों में ही कायाकल्प के तहत कार्य हुए हैं। कई ऐसे स्कूल हैं , जिनमें पिछले कई सालों से सरकार के आदेश के बावजूद भी काम नहीं हुए है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सरकार की तरफ से धनराशि प्रधानाध्यापकों के खाते में भेजी जा रही है। यदि प्रधान अध्यापक काम नहीं कराता है तो ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी है कि वह ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में मानक अनुरूप कार्य को कराएं। ग्राम प्रधानों तत्काल मुख्य अध्यापकों से संपर्क कर प्राथमिकता से इस कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed