फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Complete the ongoing development works in the district on time: Kapil Dev Aggarwal

जिले में चल रहे विकास कार्यों को समय से पूर्ण करें : कपिल देव अग्रवाल

Thu, 05 Sep 2024 03:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Complete the ongoing development works in the district on time: Kapil Dev Aggarwal
बिजनौर। राज्य मंत्री व्यावसायिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जिले के वरिष्ठ अफसरों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक ली। उन्होंने जिले के विकास निर्माण परियोजनाओं, शांति व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करें। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। पुलिस अफसराें से महिला सुरक्षा प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं में एक है। पुलिस महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखें। मंत्री ने लोगों की जनसमस्याएं सुनी।
विज्ञापन


चार अवर अभियंताओं को दिए नियुक्त पत्र
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवनियुक्त 04 अवर अभियंताओं को नियुक्त पत्र सौंपे। उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनसे पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने विभागों में अपना योगदान प्रदान करने का आह्वान किया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अवर अभियंताओं में 2 आरईएस, 1-1 नगर विकास तथा जिला पंचायत विभाग में अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान, डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, चेयरमैन पालिका इंदिरा सिंह, वरिष्ठ नेता एश्वर्य मौसम चौधरी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, सीडीओ पूर्ण बोरा, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह आदि रहे।


------
100 सामान्य सदस्य बनाएं जाने पर एक सक्रिय सदस्य
बिजनौर । राज्य मंत्री व्यावसायिक शिक्षा विभाग कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा सबसे पहले डिजिटल सदस्यता अभियान की दो सितंबर से प्रधानमंत्री व पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सदस्य बनाकर शुरूआत की। कहा कि 100 सामान्य सदस्य बनाएं जाने पर एक सक्रिय सदस्य बनेगा। मंत्री ने कहा कि अब तक प्रदेश में दस लाख लोग सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। अभियान 25 सितंबर तक चलेगा। पार्टी सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्टूबर से 31 तक चलेगा। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्यता बनाना है। इसके अलावा प्रमुख बाजारोें, रेलवे स्टेशन, बस, कचहरी, कालेजों में शिविर लगाकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों को जोड़ा जाएगा। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री विनय राणा, अनुप बाल्मीकि, हरजिंदर कौर, सीपी सिंह, दीपक गर्ग मोनू, आशीष अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed