{"_id":"5e9f31da8ebc3e908c640a01","slug":"complete-noorpur-seal-bank-and-medical-store-also-closed-bijnor-news-mrt478671978","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा नूरपुर सील, बैंक और मेडिकल स्टोर भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा नूरपुर सील, बैंक और मेडिकल स्टोर भी बंद
विज्ञापन
बिजनौर में गंज दारानगर के ग्राम पुरहा की मस्जिद में ताला लगाती पुलिस।
- फोटो : BIJNOR
पूरा नूरपुर सील, बैंक और मेडिकल स्टोर भी बंद
नूरपुर/दारानगर गंज। कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र को सील कर दिया है। नूरपुर कस्बा पूरी तरह सील कर दिया गया है। गांव पुरहा की मस्ज्दि भी सील कर दी गई है। मोहल्ला बंजारन में चार दिन पूर्व दो बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। पॉजीटिव मिले दोनों बच्चों को रात में ही आइसोलेशन केंद्र हल्दौर भेज दिया गया था। उनके परिजनों को चांदपुर में क्वारंटीन किया गया है। इसके बाद पुलिस ने मोहल्ला बंजारन, ब्रह्मपुरी को सील कर दिया था। मंगलवार को पूरे नगर को सील कर दिया गया है, कस्बे के मेडिकल स्टोर व बैंक भी बंद हैं।
नगर पालिका की ओर से मोहल्ला बंजारन, ब्रह्मपुरी को सैनिटाइज का छिड़काव किया गया है। प्रभारी निरीक्षक संजय पांचाल ने बताया कि सभी आवश्यक सामानों की होम डिलीवरी की जा रही है। गंज क्षेत्र के गांव पुरहा की मस्जिद में 22 मार्च को गैर जनपदों से जमाती आए थे। पुलिस को इनके आने का पता एक अप्रैल को चला था। मस्जिद से 19 जमातियों को निकालकर बिजनौर में एक बैंक्वेट हॉल में क्वारंटीन किया था। इन जमातियों में दो की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटीव आई है। इसके बाद मंगलवार को गांव में जाकर मस्जिद को सील कर दिया गया है। गांव पुरहा में आए जमातियों के संक्रमित मिलने पर आसपास के गांवों में भी दहशत है। गांव गंज के मोहल्ला जोशियान के लोगों ने अपने मोहल्लों को सील कर दिया है। इस बारे में गांव में पोस्टर भी लगा दिए हैं। गांव में आने के लिए ग्राम प्रधान की अनुमति को अनिवार्य किया गया है।
लोगों से घरों में ही रहने की अपील
अफजलगढ़। हॉटस्पॉट गांव मानियावाला में जहां गांव को सील कर सख्ती बरती जा रही है, वहीं पुलिस ने बेवजह आवाजाही रोकने को जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचे और वाहनों की चेकिंग की। गांव में इधर उधर घूम रहे लोगों को टोकते हुए उन्हें घरों में ही रहने की हिदायत दी। परिवार में भी एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाकर रहने के प्रति जागरूक किया। गांव में लोगों की आवश्यकता के समान की आपूर्ति घर घर कराने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।