{"_id":"60636b0b8ebc3e8c942f1843","slug":"complete-data-of-the-area-will-be-on-sangini-s-mobile-bijnor-news-mrt5322771148","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगिनी के मोबाइल पर होगा क्षेत्र का पूरा डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगिनी के मोबाइल पर होगा क्षेत्र का पूरा डाटा
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं एवं वहां के सभी कार्यक्रम अब संगिनी के मोबाइल पर रहेंगे। कब कहां पर कार्यक्रम होगा और टीकाकरण के साथ सरकार का कार्यक्रम क्या है इसकी जानकारी संगिनी की ओर से आशा को दी जाएगी। यही नहीं कलस्टर मीटिंग भी अब आशा कार्यकर्ताओं को संगिनी की ओर से दी जाएग्री।
स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित कराने के लिए आशा कार्यकर्ता बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर अब संगनियों के मोबाइल में पूरा स्वास्थ्य कार्यक्रम रखने को कहा गया है। वर्तमान में जिले की 3039 आशा कार्यकर्ता हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नोडल अधिकारी डा. प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं के साथ ही संगिनी की भी अहम भूमिका होती है। संगिनी को अब शासन ने हाईटेक कर दिया है। अभी तक संगिनी के पास क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों का डाटा फाइल में होता था लेकिन अब उनको मोबाइल फोन दिए जा रहे हैं। मोबाइल पर ही सब कुछ डाटा मौजूद रहेगा। इसमें संगिनी के क्षेत्र के जन्म लेने वाले बच्चों के अलावा मृत्यु का भी पूरा रिकार्ड रहेगा।