फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Complaints should be disposed of on time: DM

शिकायतों का समय से निपटारा हो : डीएम

Wed, 06 Nov 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Complaints should be disposed of on time: DM
शिकायतों का समय से निपटारा हो : डीएम
विज्ञापन

चांदपुर। डीएम रमाकांत पांडेय ने अधिकारियों को समाधान दिवस सहित सभी जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों तक शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

डीएम ने मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जो भी शिकायतें समाधान दिवस में प्राप्त होती हैं, उनका उचित एवं गुणवत्तापरक निपटारा किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से वर्तमान और लंबित शिकायतों का निपटारा पूरे मानक और निर्धारित समय में करने के निर्देश दिए। शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश के नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ पहुंचना चाहिए। कोई भी पात्र व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। शिकायतकर्ता को संतुष्ट किए बिना शिकायत का निस्तारण स्वीकार्य नहीं होगा। यदि किसी शिकायत का निस्तारण किया जाना संभव न हो, तो उसका स्पष्ट कारण लिखते हुए शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। मंगलवार को तहसील दिवस के मौके पर कुल 55 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही विभागीय अधिकारियों के माध्यम से निराकरण किया गया। इस मौके पर सीएमओ विजय कुमार यादव, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश श्रीवास्तव अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed