फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Community toilets will be built near markets, fairs and dhabas

बाजार, मेले और ढाबों के पास बनेंगे सामुदायिक शौचालय

Fri, 11 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Community toilets will be built near markets, fairs and dhabas
बाजार, मेले और ढाबों के पास बनेंगे सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में टाइड व अनटाइड ग्रांट की सदस्यों की जानकारी दी गई। बताया कि टाइड ग्रांट में 50 प्रतिशत में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराना जरूरी है। इसके अलावा 50 प्रतिशत सैनिटाइज करने में लगाया जाएगा।

विकास भवन में हुई जिला पंचायत बोर्ड बैठक में बताया कि केंद्र सरकार द्वारा दो योजना टाइड ग्रांट व अनटाइड ग्रांट लागू की गई है। टाइड ग्रांट में 50 प्रतिशत धन सामुदायिक शौचालय बनाने में खर्च होगा बाकी 50 प्रतिशत धन सैनिटाइज कराने में लगाया जाएगा। अनटाइड ग्रांट में टूटी सड़कों की मरम्मत होगी व नई सड़के बनेगी। जिला पंचायत के हाट बाजार, मेले, चौराहों, होटल और ढाबों के पास सामुदायिक शौचालय बनेंगे। बैठक में 2020-21 की कार्ययोजना तैयार की गई। सदस्यों से कहा गया कि उनकी जो समस्या है वह लिखित रूप में अधिकारियों को दे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद प्रताप सिंह, सीडीओ केपी सिंह, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, मुख्य अभियंता कपिल देव व 42 जिला पंचायत के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed