फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Commotion and commotion in passenger and operator

यात्री और परिचालक में मारपीट, हंगामा

Mon, 08 Mar 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Commotion and commotion in passenger and operator
यात्री और परिचालक में मारपीट, हंगामा
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद (बिजनौर)। दिल्ली जा रही कोटद्वार डिपो की बस में यात्री और परिचालक के बीच मामूली विवाद के बाद मारपीट हो गई। जिसके चलते बस तीन घंटे तक नजीबाबाद के आजाद चौक पर खड़ी रही। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोटद्वार डिपो की रोडवेज बस कोटद्वार से दिल्ली जाते समय नजीबाबाद क्षेत्र से रविवार को दिन में करीब 12 बजे गुजर रही थी। नजीबाबाद क्षेत्र के मड़का निवासी धर्मेंद्र कश्यप और उनका पुत्र संजीव कुमार बस में सवार हुए। बस में सीट को लेकर परिचालक और यात्री के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि परिचालक संदीप कुमार ने यात्री के साथ मारपीट की। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। यात्री और बस परिचालक के बीच जमकर मारपीट होने के बाद बस परिचालक ने 112 नंबर पुलिस को कैश लूटने की सूचना दे दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर भाकियू नेता बाबूराम तोमर, वीर सिंह, ऋषिपाल, रॉबिन, कुलदीप आदि घटनास्थल पर पहुंच गए। किसान नेताओं ने बस परिचालक के झूठे आरोप का विरोध किया। पुलिस दोनों पक्षों को जलालाबाद पुलिस चौकी ले गई। एआरएम नजीबाबाद प्रभात चौधरी, डिपो इंचार्ज भाईलाल भी मौके पर पहुंच गए। बस में बैठे यात्रियों ने परिचालक द्वारा मारपीट शुरू करने के बाद हंगामा होने और कैश लूट का आरोप भ्रामक होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सच्चाई सामने आने पर किसान नेताओं ने परिचालक को निलंबित करने की मांग की। रोडवेज बस परिचालक संदीप कुमार के अपनी गलती स्वीकार करने के बाद मामला शांत हुआ। लगभग तीन घंटे बाद अपराह्न तीन बजे बस दिल्ली के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed