फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Committee officials Trying to convince the administration

समिति पदाधिकारियों को मनाने में जुटा प्रशासन

Fri, 03 Mar 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 03 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में प्रशासन महापंचायत आहूत करने वाले हिंदू जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को मनाने में भी जुट गया है। शुक्रवार को उनसे प्रशासन ने वार्ता भी की।
विज्ञापन

डीएम जगतराज व एसपी अजय साहनी के साथ हिंदू जन संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष शूरवीर सिंह, बजरंग दल के नेता अनिल पांडे, शिव सेना जिला प्रमुख वीर सिंह समेत समिति के पांच पदाधिकारियों की वार्ता हुई। काफी देर चली वार्ता के दौरान अफसरों ने साफ कर दिया कि महापंचायत की कोई इजाजत नहीं दी गई है। जिले में आचार संहिता लागू है। ऐसे में कोई महापंचायत नहीं होने दी जाएगी। ऐसा करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। आयोजकों को नोटिस भी दिए गए हैं। अफसरों ने कहा कि महापंचायत को लेकर जिले का माहौल खराब होता है या कोई भी और नुकसान होता है तो उसकी भरपाई समिति के पदाधिकारियों से की जाएगी। एसपी अजय साहनी ने दावा किया कि समिति पदाधिकारियों ने महापंचायत निरस्त करने के मामले में अन्य लोगों से बात कर कोई निर्णय लेने की बात कही है। एसपी सिटी एमएम बेग व एडीएम प्रशासन मदन सिंह को समिति पदाधिकारियों से वार्ता करने के लिए अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed