स्योहारा में धूमधाम से रंग का जुलूस निकला
स्योहारा। नगर में दुल्हैंडी का रंग जुलूस शांति पूर्वक निकला। कमेटी अध्यक्ष पंकुल रस्तोगी, व्यापारी नेता अरुण वर्मा, रजत रस्तोगी उर्फ शैंकी, मुकेश रस्तोगी, बब्बू रस्तोगी के नेतृत्व मे निकले रंग जलूस का शुभारंभ शिवाजी मार्केट से विरेंद्र रस्तोगी ने फीता काटकर किया। जलूस में बग्गियों तथा छोटे ट्रैक्टर ट्राली में सवार हुलियारे पिचकारियों से रंग बरसाते चल रहे थे। मुस्लिमों ने भी रंग के जुलूस का अनेक स्थानों पर स्वागत किया। पूर्व डीएसपी भाजपा नेता इकबालुजुमा ने थाने चौराहे पर पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। भाजपा अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष मोहम्मद अकरम, बदर खान सलीम टाइगर, आमिर उमर आदि शामिल रहे। कुरैशी समाज के चौधरी फहीमुउर्मान, अफजाल चौधरी, अहसन चौधरी, नुसरत चौधरी आदि ने जलपान कराया।