फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Colony in the middle of the river, administration issued notice

Bijnor News: नदी के बीच कॉलोनी, प्रशासन ने जारी किया नोटिस

Tue, 09 Jul 2024 04:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 09 Jul 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Colony in the middle of the river, administration issued notice
बिजनौर, नजीबाबाद। मालन नदी के दो पुलों के बीच स्थित कॉलोनी स्वामी को प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। मालन नदी के बहाव से 100 मीटर दायरे में कॉलोनी निर्माण के संबंध में प्रशासन ने कॉलोनाइजर से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


विनियमित क्षेत्र के नियत प्राधिकारी एवं एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने अवर अभियंता श्याम बाबू वर्मा के माध्यम से मालन नदी मुहाने पर स्थित तागरा एंटरप्राइजेज लिमिटेड की कॉलोनाइजर स्वामी सरोज नारंग को नोटिस जारी किया है। विनियमित क्षेत्र ने कॉलोनाइजर से मालन नदी मुहाने से 100 मीटर के दायरे में कॉलोनी विकसित करने के संबंध में एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

अबू कॉलोनी के नाम से विकसित की गई कॉलोनी में शनिवार को मालन नदी के उफान से कॉलोनी में करीब पांच फीट पानी भरने से कई परिवारों की जान जोखिम में पड़ गई थी। प्रशासन ने पीएसी गोताखोरों और पुलिस के माध्यम से रेस्क्यू अभियान चलाकर देर रात छह महिलाओं और बच्चों सहित 15 लोगों की जान बचाई थी। विनियमित क्षेत्र कार्यालय से ही वर्ष 2011-12 में कॉलोनी निर्माण के लिए नक्शा जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह जारी किए गए नक्शा संबंधी अभिलेखों की छानबीन कर रहे हैं। चकबंदी के पुराने रिकॉर्ड में मालन नदी दर्ज कॉलोनी की भूमि आसामी पट्टे से संक्रमणीय भूमि और फिर श्रेणी एक की भूमि कैसे तब्दील हुई प्रशासन के लिए इसकी जांच भी चुनौती बनी हुई है। एसडीएम ने विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता को मालन नदी के 100 मीटर दायरे में निर्मित अन्य निर्माण आदि का भौतिक सत्यापन कर तत्काल रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

भाजपा के नगर अध्यक्ष नकुल अग्रवाल, जिला महामंत्री बलराज त्यागी, आशु अग्रवाल, संजय सैनी, आरएस निराला, ऐश्वर्य एरन, अभिषेक यादव, बिट्टू भटनागर, नमन गुप्ता ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed