फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cold wave continues due to cold wave, sunshine is lifeless

शीतलहर से सर्दी का सितम जारी, धूप रही बेजान

Fri, 18 Dec 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cold wave continues due to cold wave, sunshine is lifeless
बिजनौर में कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटकर जाती युवतियां। - फोटो : BIJNOR
शीतलहर से सर्दी का सितम जारी, धूप रही बेजान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। दोपहर करीब 12 से धूप तो निकली, लेकिन सर्दी का सितम जारी है। इस समय भीषण ठंड पड़ने से सुबह की सैर करने वाले लोगों की संख्या में काफी कमी आई है। जिले में बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि बुधवार को यह घटकर 4.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
पिछले करीब एक सप्ताह से भीषण ठंड पड़ रही है। इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि बृहस्पतिवार को यह और घटकर 4.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय की आर्द्रता 97 और दोपहर की आर्द्रता 75 प्रतिशत रही। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। कोहरा तो नहीं आया, लेकिन बादलों ने सूरज को नहीं निकलने दिया। दोपहर करीब 12 बजे सूर्य देवता ने दर्शन दिए। इससे थोड़ी राहत जरूरी मिली, लेकिन पूरे दिन ठिठुरन बरकरार रही। इस गलन भरी ठंड से सुबह की सैर करने वालों की संख्या में भी अच्छी खासी कमी आई।
विज्ञापन

सुबह सैर करने वालों की संख्या घटी
गोविंदा मॉर्निंग क्लब के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व तक नेहरू स्टेडियम में सुबह की सैर करने वाले करीब 250 लोग आते थे, लेकिन अब पड़ रही ठंड के कारण इनकी संख्या घटकर लगभग 100 के आसपास भी नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित चंद्रकांत आत्रेय अस्पताल के संचालक एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डा. अवधेश वशिष्ठ ने बताया कि ऐसे में सुबह की सैर करना हृदय और सांस के रोगियों के लिए काफी नुकसानदायक है। साथ ही ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी कोहरा और ठंड बेहद ही घातक हो सकती है। उन्होंने बताया कि ऐसे रोगियों के ठंड के अधिक संपर्क में रहने से सांस के रोगियों की मौत तक हो जाती है। ऐसे रोगी ठंड से बचकर रहें।

शीत लहर का प्रकोप जारी
नींदडू़। शीत लहर का प्रकोप बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सुबह से छाया कोहरा दोपहर पौने दो बजे समाप्त हुआ। इसके बाद धूप निकल आई। हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर के चलते धूप में बैठने से भी राहत नहीं मिली। इसस कारण लोगों को दिन भर गर्म वस्त्र धारण करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

बिजनौर में कड़ाके की ठंड से बच्चे को बचाती युवती।

बिजनौर में कड़ाके की ठंड से बच्चे को बचाती युवती।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed