{"_id":"5f4e96008ebc3e54d459e483","slug":"coaching-centers-run-despite-strict-administration-bijnor-news-mrt4991756102","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की सख्ती के बाद भी चलते मिले कोचिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की सख्ती के बाद भी चलते मिले कोचिंग सेंटर
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन की टीम ने मंगलवार को नगर के कोचिंग सेंटरों पर छापे मारे। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र पढ़ते मिले। सेंटरों पर पब्लिक स्कूलों के शिक्षक पढ़ा रहे थे। टीम प्रभारी ने विधिक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सक्षम अधिकारी को भेज दी है।
कोरोना महामारी के चलते शिक्षण संस्थान तथा कोचिंग सेंटर बंद हैं। कुछ लोगों ने कोरोना संक्रमण काल में कोचिंग सेंटर संचालन की शिकायत डीएम से की थी। इस पर डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष चंद की टीम को छापा मारने को कहा। टीम ने काकरान वाटिका के पास चल रहे दो कोचिंग सेंटर पर छापा मारा। सुभाष चंद ने बताया कि एक सेंटर में जिला मुख्यालय पर संचालित पब्लिक स्कूल का शिक्षक पढ़ाता मिला। उसके पास 37 बच्चे पढ़ते मिले। शिक्षक जिस कमरे में पढ़ा रहा था वह मानक अनुरूप नहीं था। दूसरे कोचिंग सेंटर पर कम बच्चे थे। टीम को तीसरे कोचिंग सेंटर पर 30-35 बच्चे पढ़ते मिले। सुभाष चंद ने बताया कि तीनों सेंटर की रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को विधिक कार्रवाई के लिए भेज दी है। आठ दस सेंटरों के अवैध संचालन की शिकायत और है, वहां भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।