फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CO followed the lockdown

सीओ ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों की जमकर खबर ली

Wed, 13 May 2020 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
CO followed the lockdown
धामपुर में जैतरा फाटक पर दुकान बंद कराते सीओ महावीर सिंह राजावत - फोटो : DHAMPUR
सीओ ने लॉकडाउन का पालन कराया
विज्ञापन

धामपुर। सीओ महावीर सिंह राजावत ने पुलिस बल के साथ बुधवार को 11 बजे के बाद खुली दुकानों को बंद कराया। बड़ी मंडी में व्यापारियों को हिदायत दी कि किसी ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया तो कार्रवाई कराई जाएगी।

सीओ ने बताया कि पुलिस की सख्ती के बाद भी कई लोग प्रशासन का सहयोग नहीं कर रहे हैं। बार बार अवगत कराया जा रहा है कि दुकानों के बाहर ग्राहकों की भीड़ नहीं लगने पाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन हो। सैनिटाइजर से बार बार हाथों को धोया जाए। व्यापारी और ग्राहक दोनों के मुंह पर मास्क लगाएं। दुकानों को खोलने और बंद करने को जो समय दिया गया है। उसका पालन हो। जो आदेशों का उल्लंघन करेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सीओ की सख्ती से जैतरा फाटक और बड़ी मंडी में लोगों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारी कार्रवाई के भय से शटर डाउन कर दुकानों में छिप गए। सीओ ने हिदायत दी कि चेकिंग में कोई उल्लंघन करता मिला तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed