{"_id":"5db1ed008ebc3e01586f1a6a","slug":"co-block-coordinator-removed-bijnor-news-mrt450343994","type":"story","status":"publish","title_hn":"सह ब्लॉक समन्वयक हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सह ब्लॉक समन्वयक हटाए गए
विज्ञापन
सह ब्लॉक समन्वयक हटाए गए
बिजनौर। शासन ने परिषदीय स्कूलों में ब्लॉक स्तर पर तैनात सह ब्लॉक समन्वयकों को दीपावली के बड़े त्योहार से पूर्व बड़ा झटका दिया है। सह ब्लॉक समन्वयकों के पद समाप्त कर दिए हैं। इन पदों पर तैनात शिक्षकों को मूल विद्यालय में भेजने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही न्याय पंचायत स्तर पर तैनात संकुल प्रभारियों के खाता संचालन पर भी रोक लगा दी गई है।
बेसिक शिक्षा सचिव रूबी सिंह ने आदेश जारी कर ब्लॉक स्तर पर तैनात सह ब्लॉक समन्वयकों के पदों को समाप्त कर दिया है। इन पदों पर तैनात शिक्षकों को उनके मूल विद्यालय में भेजने के निर्देश दिए हैं। बीएसए महेश चंद्र ने जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल सह ब्लॉक समन्वयकों को उनके मूल पद पर भेज दें। साथ ही न्याय पंचायत स्तर पर तैनात संकुल प्रभारियों के पद भी समाप्त कर दिए गए हैं। बीएसए ने संकुल प्रभारियों के खाता संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब संकुल प्रभारी का कार्य न्याय पंचायत केंद्र के वरिष्ठ अध्यापक की देख रेख में किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की मानें तो नौ महीने पूर्व ही ब्लॉक स्तर पर सह ब्लॉक समन्वयकों की नियुक्ति की गई थी। कई सह ब्लॉक समन्वयकों की नियुक्ति पर आपत्ति भी दर्ज की गई थी। दूसरी ओर, उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत चौधरी ने बताया कि शिक्षकों, संकुल प्रभारियों व सह ब्लॉक समन्वयकों द्वारा प्रेरणा एप का विरोध किए जाने पर इन पदों को समाप्त किया गया है।
बीईओ की नहीं चलेगी मनमानी
न्याय पंचायत स्तर पर तैनात संकुल प्रभारियों के पद समाप्त होने पर खंड शिक्षा अधिकारियों की मनमानी पर भी रोक लगेगी। जिले के कई बीईओ संकुल प्रभारी मनमाने तरीके से तैनात किए हुए थे। अपने चहेते शिक्षकों को संकुल प्रभारी बनाया गया था। शासन के आदेश की लगातार जिले में अवहेलना की जा रही थी। अब पद समाप्त होने से बीईओ पर भी लगाम कसी जाएगी।