फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CM's eye on the situation in the district, NDRF took charge

Bijnor News: बाढ़ पर सीएम की नजर, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

Fri, 14 Jul 2023 11:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 14 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
CM's eye on the situation in the district, NDRF took charge
- सीएम योगी ने अफसरों को फोन कर बाढ़ के हालातों का लिया जायजा
विज्ञापन

- गंगा, मालन, कोटावाली समेत अन्य नदियों में उफान से जिले में बाढ़ के हालात
- पानी में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर निकाल रहीं हैं एनडीआरएफ और पीएसी की टीम
नंबर गेम-
- 28 जवान एनडीआरएफ के बुलाए गए
- 04 नाव ग्रामीणों को रेस्क्यू करने के लिए लगाई गई
- 219.80 गेज मीटर पर चल रहा गंगा का जलस्तर
- 20 एमएम बारिश जिले में दर्ज की गई
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नदियों में भयंकर उफान की वजह से जिले में आई बाढ़ को लेकर एनडीआरएफ और पीएसी ने मोर्चा संभाल लिया है। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में रेस्क्यू कर पानी में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। उधर, जिले की बाढ़ पर सीएम योगी की नजर भी है। जिन्होंने डीएम को फोन कर हालातों का जायजा लिया। बाढ़ से निपटने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। गंगा का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान को छूकर चल रहा है।
शुक्रवार को एनडीआरएफ के एक टीम चार मोटरवोट के संग जिले में पहुंचीं। एक टीम में 28 जवान शामिल हैं। जिन्हें चांदपुर के जलीलपुर बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में लगाया गया है। पीएसी की डेढ़ प्लाटून पीएसी भी मोर्चा संभाले हुए हैं। पीएसी को मंडावर, नजीबाबाद, शहर कोतवाली और अफजलगढ़ क्षेत्र में लगाया गया है। बृहस्पतिवार को बाढ़ की हालत देखकर पुलिस और प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम बुला ली। शाम को बनैली नदी की बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया था। साथ ही अग्निशमन विभाग और पुलिस की अलग-अलग टीमें भी बाढ़ बचाव दल के रूप में काम कर रही हैं।
विज्ञापन



खतरे के निशान को छू रहा गंगा का जलस्तर
शुक्रवार को बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 219.80 गेज मीटर बना रहा। जो खतरे के निशान से महज 0.20 मीटर ही दूर है। हालांकि उफनती हुई गंगा की लहरें खतरे के निशान को छू जाती हैं। साथ ही बिजनौर बैराज से शुक्रवार को गंगा में एक लाख 77 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शुक्रवार को हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से गंगा में सिर्फ 90 हजार क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया, इसके बाद भी बिजनौर बैराज पर भयंकर जलस्तर है। बताया गया कि हरिद्वार के बाद गंगा में कोटावाली, मालन, बनैली, रवासन समेत अन्य बरसाती नदियां आकर मिल रही हैं। सहायक नदियों में उफान की वजह से गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसी वजह से जिले में बाढ़ के हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ पर सीएम की नजर, प्रशासन की बढ़ी सक्रियता
जिले की बाढ़ पर सीएम योगी की नजर है। उन्होंने डीएम बिजनौर को फोन करके बाढ़ के हालातों पर चर्चा की और जानकारी ली। सीएम योगी ने अब तक किए गए बाढ़ से बचाव के प्रयासों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद राहत और बचाव की गतिविधि और तेज हो गई। अफसर बाढ़ ग्रस्त इलाकों में डटे हुए हैं। साथ ही सहारनपुर जाते हुए सीएम योगी के जिले का हवाई दौरा करने की भी चर्चाएं हैं।

-------
जिले के हालातों पर नजर बनी हुई है। जहां जलभराव हुआ है, वहां से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर लाया जा रहा है। गंगा, मालन समेत सभी नदियों के किनारे बसे गांवों पर निगरानी के लिए अफसरों, कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सबसे ज्यादा चांदपुर तहसील के कुछ गांव प्रभावित है, वहां प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है। अग्निशमन विभाग को भी राहत कार्याें में लगाया गया है - उमेश मिश्रा, डीएम बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed