CM Yogi Update: सीएम योगी ने बिजनौर को दी 435 करोड़ की सौगात, बोले- विदुर कुटी से होकर गुजरेगी गंगा की धारा
Chief Minister Yogi Adityanath Update : सीएम योगी ने बिजनौर में 435 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। बिजनौर के बाद सीएम योगी मुजफ्फरनगर जाएंगे।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बिजनौर दौरे पहुंचे। सीएम योगी पहले नदी किनारे कल्प वृक्ष पौधा लगाया। इसके बाद सीएम योगी ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने राजनीति व सरकार की उपलब्धियों पर कोई बात नहीं की। उन्होंने केवल विकास पर ही फोकस रखा।
सीएम योगी ने पौधे लगाने का अभियान बिजनौर जिले से ही शुरू किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज के दिन हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। वहीं, पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा बिजनौर से होने पर जिले के लोग भी काफी खुश नजर आए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदुर कुटी में राजकीय संस्कृत इंटर कॉलेज की भूमि का शिलान्यास किया। अब विदुर कुटी को संस्कृत शोध का केंद्र बनाने का सपना साकार होने की ओर एक कदम बढ़ गया है। उन्होंने कहा बिजनौर में विदुर कुटी से ही गंगा की धारा होकर गुजरेगी। सीएम योगी ने कहा कि बिजनौर से ही संस्कृत और संस्कृति की धारा फूटेगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यहां का इतिहास पांच हजार साल पुराना है। कहा कि भगवान कृष्ण भी यहां आए थे और उन्होंने यहां पर सरसों का साग खाया था।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिले में 435 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर विदुर कुटी मंदिर सहित आसपास के क्षेत्र को केसरिया रंग से सजाया गया। सड़क के दोनों और पेड़ में फुलवारी लगाई गई। वहीं, जनसभा के पंडाल में 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।
आज बंद है बिजनौर चांदपुर मार्ग
बिजनौर चांदपुर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन सुबह से ही बंद है, जबकि छोटे वाहनों को सीएम योगी के आने से दो घंटे पहले रोक दिया गया। सिर्फ जनसभा में जाने वाले लोगों के वाहनों को ही निकलने की अनुमति दी गई। चांदपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को अम्हेड़ा से निकाला गया और इसी मार्ग से वापसी हुई।
पुलिस फोर्स को दिए दिशा निर्देश
सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहने वाली पुलिस फोर्स को एसपी नीरज कुमार जादौन ने जनसभा स्थल पर ही शुक्रवार की शाम ब्रीफ किया था। जिन्हें ड्यूटी के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए। बताया गया कि बाहरी जिलों से भी ड्यूटी के लिए पुलिस फोर्स पहुंची है। इसके साथ ही यातायात को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए।