{"_id":"61e1cc8e260241213c2c0c25","slug":"clouds-and-fog-reduced-sugar-recovery-bijnor-news-mrt5734441186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों और कोहरे ने घटाई चीनी की रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों और कोहरे ने घटाई चीनी की रिकवरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादलों और कोहरे ने घटाई चीनी की रिकवरी
बिजनौर। कई दिन तक छाए रहे बादलों और अब कोहरे ने चीनी मिलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। मौसम खराब होने की वजह से गन्ने से चीनी की रिकवरी काफी कम हो गई है। प्रति क्विंटल गन्ने पर चीनी कम बन रही है। खेतों में पानी भरा होने से किसान तो पहले से ही परेशान थे, अब चीनी मिलों की भी परेशानी बढ़ गई है।
बारिश होने से पहले तक जिले की सभी चीनी मिल पूरी क्षमता से पेराई कर रहीं थीं। बारिश ने चीनी मिलों और किसान दोनों का खेल बिगाड़ दिया। खेतों में पानी भरने से किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। अब तक भी खादर में गन्ने की छिलाई शुरू नहीं हो पाई है। बारिश से किसानों के साथ अब चीनी मिलों का भी नुकसान हो रहा है। बारिश से पहले मौसम साफ था और रोज सुबह से ही धूप निकल रही थी। उस समय गन्ने से चीनी की अच्छी रिकवरी आ रही थी। लेकिन अब कई दिन बारिश होने और अब घना कोहरा आने से गन्ने की रिकवरी पर असर पड़ा है और रिकवरी कम हुई है।
गन्ने में पानी के रूप में ग्लूकोज और मिठास के रूप में सुक्रोज रहता है। पौधा धूप में ग्लूकोज को खुराक के रूप में लेता है। धूप न निकलने पर वह सुक्रोज को ग्लूकोज में परिवर्तित करके उससे खुराक लेता है। इससे गन्ने की मिठास कम हो जाती है।
विज्ञापन
रिकवरी में गिरावट
बिजनौर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक राहुल चौधरी के अनुसार मौसम खराब होने से चीनी की रिकवरी कम हुई है। मिल को अभी गन्ना भी पूरी क्षमता के अनुसार नहीं मिल पा रहा है।
रिकवरी की स्थिति
चीनी मिल 31 दिसंबर 12 जनवरी
धामपुर 10.80 10.65
स्योहारा 10.75 10
बिलाई 12.05 12
बहादरपुर 11 10.40
बरकातपुर 11.03 10.82
बुंदकी 11.11 10.65
चांदपुर 11.65 11.40
बिजनौर 11.95 11.50
नजीबाबाद 10.70 10.60
नोट: (चीनी की रिकवरी किलोग्राम प्रति क्विंटल में है।)