फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cleanliness award will be given to schools

विद्यालयों को दिया जाएगा स्वच्छता पुरस्कार

Tue, 01 Feb 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness award will be given to schools
विद्यालयों को दिया जाएगा स्वच्छता पुरस्कार
विज्ञापन

अमन कुमार शर्मा
बिजनौर। शिक्षा विभाग की ओर से स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। विद्यालय मार्च तक पंजीकरण करा सकते हैं। जिसके बाद विद्यालयों को ऑनलाइन ही 110 नंबरों के प्रश्न दिए जाएंगे, जिन्हें हां और नहीं में भरना होगा। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिले में सभी विद्यालय वेबसाइट www.education.gov.in और स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वर्ष 2021-2022 मोबाइल ऐप डाउनलोड कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए विद्यालयों को 110 नंबरों के 59 प्रश्न दिए जाएंगे, जिसमें 22 नंबर जल, 27 नंबर शौचालय, 14 नंबर साबुन से हाथ धोने के लिए, 21 नंबर रखरखाब, 11 नंबर व्यवहार परिवर्तन, 15 नंबर कोविड से बचाव के लिए दिए जाएंगे। ऑनलाइन प्रश्नों के उत्तर देने के बाद जिन विद्यालयों के 35 से कम नंबर होंगे, उन्हें एक स्टार मिलेगा। 50 से कम नंबर वाले विद्यालयों को दो स्टार मिलेंगे। 60 से 75 नंबर वाले विद्यालयों को तीन स्टार, 75 से 90 नंबर वाले विद्यालयों को चार स्टार और 90 से ऊपर नंबर वाले विद्यालयों को पांच स्टार दिए जाएंगे। वहीं एक और दो स्टार पाने वाले विद्यालय इसमें प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सलीम वेग ने बताया कि जिले से 38 विद्यालयों को जिला स्तर पर पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा, जिसमें 24 विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र और 14 विद्यालय शहरी क्षेत्र से होंगे। राज्य स्तर पर 52 स्कूलों को चयन किया जाएगा, जिनमें 26 ग्रामीण और 26 शहरी क्षेत्र से होंगे। एक अप्रैल से 15 मई तक जिला स्तर पुरस्कार के लिए विद्यालयों का चयन किया जाएगा। 22 मई तक राज्य स्तर के पुरस्कार के लिए चिह्नित विद्यालयों की सूची जमा की जाएगी। इसके बाद 22 मई से 30 जून तक राज्य स्तर के पुरस्कारों के लिए विद्यालयों का चयन होगा। एक से सात जुलाई तक चिह्नित विद्यालयों की सूची जमा की जाएगी। इसके बाद सात जुलाई से सात सितंबर तक इन विद्यालयों का सत्यापन किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

- चयनित विद्यालयों की जांच के लिए बनाई गई कमेटी
जिला स्तर पर चयनित विद्यालयों की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जिसमें बीएसए, जिला समन्वयक निर्माण और बालिका शिक्षा शामिल होंगे। बीएसए जय करन यादव ने बताया कि चयनित विद्यालयों को 15 अक्तूबर विश्व हाथ धुलाई दिवस के मौके पर पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed