{"_id":"5f09f5e08ebc3e639468f7f8","slug":"cleanliness-and-drinking-water-system-inspected-bijnor-news-mrt4907673174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व पेयजल व्यवस्था का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व पेयजल व्यवस्था का किया निरीक्षण
विज्ञापन
सफाई व पेयजल व्यवस्था का किया निरीक्षण
बिजनौर। लॉक डाउन के दौरान शासन के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान भी शुरू किया गया है। नगर पालिका की टीम तंग गलियों में सवेरे ही कूड़ा उठाने, सफाई करने के लिए पहुंच गई।
एसडीएम बृजेश कुमार ने नगर पालिका की सफाई व पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मोहल्ला जाटान, विदुर कुटी रोड, नई बस्ती, सब्जी मंडी, सिविल लाइन आदि में सफाई व्यवस्था को देखा। पानी के नलकूपों में पानी में डाली जा रही क्लोरीन को भी देखा। नलकूपों को डोजियर चलते मिले। एसडीएम ने ओवरहैड टैंकों की सफाई व्यवस्था को भी देखा। एसडीएम ने कहा कि शासन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लॉकडाउन लगा होने से सड़क पर जनता नहीं है और बाजार भी बंद हैं। ऐसे में सफाई अभियान बहुत प्रभावी तरीके से चलाया जा सकता है। एसडीएम ने कहा कि तंग गलियों में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी आदि मौजूद रहे।