फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cleaning workers reached the collectorate with vehicles loaded with garbage.

Bijnor News: मारपीट के विरोध में कूड़ा लदे वाहन कलक्ट्रेट लेकर पहुंच गए सफाई कर्मी

Mon, 18 Mar 2024 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 18 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers reached the collectorate with vehicles loaded with garbage.
बिजनौर। कूड़ा उठाने पहुंचे सफाईकर्मी को एक स्कूटी सवार ने थप्पड़ जड़ दिए। जिस पर आक्रोशित सफाई कर्मी कूड़े से भरे वाहनों को लेकर कलक्ट्रेट लेकर पहुंच गए। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया तो फिर इन्होंने शहर कोतवाली में जमघट लगा लिया। हालांकि बाद में सभासदों की मौजूदगी में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह नगर पालिका बिजनौर के सफाई शहर में सफाई कर रहे थे। इसी बीच कूड़ा उठाने के लिए संजय उर्फ मोनू ट्रैक्टर लेकर घंटाघर के पास पहुंचा। मछली बाजार में ट्रैक्टर खड़ा करके कूड़ा उठाया जा रहा था, इसी बीच स्कूटी पर आए एक आरोपी ने सफाई कर्मी को थप्पड़ जड़ दिए। जिस पर अन्य सफाई कर्मियों में भी रोष फैल गया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में कूड़े करकट से भरे हुए ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर सफाई कर्मी कलक्ट्रेट में पहुंच गए। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे। जिन्होंने सफाई कर्मियों को समझा बुझाकर वहां से वापस किया। इसके बाद सफाई कर्मी शहर कोतवाली पहुंचे और थाने के बाद अपने अपने ट्रैक्टरों को खड़ा कर दिया। कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी चेतावनी दे डाली। बाद में करीब दो बजे चार सभासदों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार एडवोकेट ने बताया कि ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद हुआ था। बाद में सभासदों की मौजूदगी में समझौता हो गया है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि मारपीट को लेकर सफाई कर्मी थाने पहुंचे थे, हालांकि दोनों पक्षों में समझौता होने की जानकारी मिली है। कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed