सफाईकर्मियों और विद्यार्थियों को किया सम्मानित
बढ़ापुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हुए कार्यक्रम में सफाईकर्मियों व समाज के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
रविवार को वाल्मीकि धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि व भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि ने बालक-बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दिया। ईओ सेवाराम राजभर ने शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नवीन कुमार, रवि, मोना देवी व चंद्रा देवी समेत नगर पंचायत के एक दर्जन सफाईकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अरविंद कुमार, योगेश कुमार, लक्ष्मण सिंह, कमल वाल्मीकि व हरीश कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मूर्ति स्थापना व शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया।