फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'CLC will increase employment prospects'

‘सीएलसी रोजगार की बढ़ेगी संभावनाएं’

Wed, 05 Aug 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
'CLC will increase employment prospects'
बिजनौर में विकास भवन में शहरी आजीविका केंद्र के कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
‘सीएलसी रोजगार की बढ़ेगी संभावनाएं’
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह और डीएम रमाकांत पांडेय ने मंगलवार को दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के शहरी आजीविका केंद्र का दीप जलाकर शुभारंभ किया।
विकास भवन सभागार में मंगलवार को आयोजित शहरी आजीविका उद्घाटन कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि शहरी आजीविका मिशन (सीएलसी) शहरी जनता को सेवा प्रस्तुत करके रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाएगी। शहरी नागरिकों को कुशल कामगार एवं कामगार सेवा, बाजार एवं सूचना प्रदान करने का माध्यम बनेगा। सीएलसी शहरी व्यापार केंद्र के रूप में भी कार्य करेगी। इसका संचालन विश्व विकास संकल्प संस्थान द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के छह मुख्य उपघटक हैं। इनमें मुख्य शहरी बेघरों के लिए आश्रय, शहरी पथ विक्रेताओं को सहायता, स्वरोजगार कार्यक्रम एवं कौशल प्रशिक्षण एवं सेवायोजन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहरी आजीविका केंद्र शहरी गरीबों के लिए एक ऐसा वातावरण निर्माण करेगा, जहां वे अपनी वर्तमान योग्यता एवं कौशल का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सीएलसी द्वारा कामगारों को उनकी योग्यता के अनुसार बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा तथा उन्हें रोजगार, कानूनी सहायता व विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जायेगी। सीएलसी द्वारा आउटसोर्सिग के माध्यम से विभिन्न विभागों को जनशक्ति उपलब्ध कराई जाएगी तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित सामानों को बाजार में बेचा जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, परियोजना अधिकारी डूडा नरेंद्र मिश्रा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed