{"_id":"61799ee312a902121f525677","slug":"clashes-between-bku-workers-and-ae-dhampur-news-mrt562571252","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वस्त नाला निर्माण को बनवाने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं और सहायक अभियंता के नोंकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वस्त नाला निर्माण को बनवाने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं और सहायक अभियंता के नोंकझोंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू कार्यकर्ताओं और एई में नोकझोंक
धामपुर। नाला निर्माण कराने की मांग के लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं की लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से नोकझोंक हुई। एक सप्ताह में काम शुरू न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भाकियू (टिकैत गुट) कार्यकर्ता बुधवार को ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में लोनिवि के सहायक अभियंता आरसी वर्मा से मिले। कहा कि गांव गल्लाखेड़ी में विभाग की ओर से बन रही सड़क का काम ठेकेदार ने बीच में ही छोड़ दिया है और जो कार्य कराया गया था वह भी बारिश में बह गया। इस मामले को लेकर इस दौरान कार्यकर्ताओं और सहायक अभियंता की काफी देर तक नोकझोंक हुई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेताया कि एक सप्ताह में काम शुरू नहीं कराया तो लोनिवि के खंड कार्यालय पर धरना शुरू किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने ध्वस्त नाले निर्माण को फिर से मानक अनुरूप बनवाने की मांग की। कहा कि घटिया माल लगाने का उनके द्वारा विरोध होगा। इसलिए अधिकारी मौके पर मौजूद होकर अपने सामने काम कराएं। बताया गया कि जहां पर नाला निर्माण ध्वस्त हुआ है। वहां पर एक स्कूल चलता है। कोई बच्चा नाले में गिर गया तो विभाग की ही जिम्मेदारी होगी। सहायक अभियंता ने एक सप्ताह का समय देकर लोगों को शांत कराया। चेताया कि वादाखिलाफी हुई तो आंदोलन होगा। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, भूरा सिंह, सोनु चौधरी, राहुल कुमार, सुभाष सिंह आदि रहे।