फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   City president of cow protection committee dies in road accident

Bijnor News: गोरक्षा समिति के नगर अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत

Fri, 26 Jan 2024 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
City president of cow protection committee dies in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। बाइक सवार गोरक्षा समिति के नगर अध्यक्ष को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए नगर अध्यक्ष ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिजनौर के मोहल्ला जाटान गोकुलपुर की चुंगी के रहने वाले विमल चौधरी (30) पुत्र राजेंद्र सिंह बुधवार को अपनी ससुराल गांव पावटी गए थे। पत्नी और बच्चों को छोड़कर देर शाम घर लौटने लगे। बाइक सवार विमल चौधरी बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर यूनिवर्सल एकेडमी के सामने पहुंचे तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए विमल चौधरी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विमल चौधरी, गोरक्षा समिति के नगर अध्यक्ष थे। उनकी मौत से परिवार ही नहीं बल्कि संगठन में भी शोक की लहर है। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed