फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Circle rate did not increase for third consecutive year

लगातार तीसरे साल भी नहीं बढ़े सर्किल रेट

Wed, 02 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Circle rate did not increase for third consecutive year
लगातार तीसरे साल भी नहीं बढ़े सर्किल रेट
विज्ञापन

बिजनौर। जमीन खरीदकर मकान बनाने का सपना इस बार भी आसानी से पूरा हो जाएगा। प्रशासन ने जिले में कहीं पर भी सर्किल रेट में इजाफा नहीं किया है। इससे स्टांप ड्यूटी ज्यादा नहीं लगेगी। स्टांप ड्यूटी न बढ़ने से जमीन के दाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कॉलोनाइजर भी नहीं चाहते थे कि जमीनों के सर्किल रेट बढ़ें।
जमीनों के बाजार और वास्तविक मूल्यों में अंतर होता है। इस अंतर को कम करने के लिए शासन द्वारा जमीनों के सर्किल रेट हर साल निर्धारित किए जाते हैं। जमीन की कीमत के आधार पर ही खरीदारी करने वालों को स्टांप ड्यूटी देनी होती है। किसी जमीन की सर्किल रेट से कम कीमत पर जमीन नहीं खरीदी जा सकती है। जमीन खरीदने वाले पुरुष को पांच प्रतिशत स्टांप ड्यूटी देनी होती है। महिलाओं को जमीन खरीदने पर एक प्रतिशत स्टांप ड्यूटी में छूट होती है। लेकिन दस लाख से अधिक कीमत की जमीन पर महिलाओं को भी पांच प्रतिशत स्टांप ड्यूटी देनी होती है। जमीन विनियमित क्षेत्र में खरीदे जाने पर दो प्रतिशत अतिरिक्त स्टांप लगता है। 2017 में सर्किल रेट बढ़ाए गए थे, लेकिन बाद के दो सालों में रेट नहीं बढ़े।
विज्ञापन

इस साल रेट बढ़ना तय माना जा रहा था, लेकिन कोरोना के कारण बनी परिस्थितियों में सर्किल रेट में वृद्धि नहीं की गई है। डीएम की ओर से नगर पालिकाओं के ईओ व तहसीलदारों को मिलाकर सर्किल रेट के मूल्यांकन के लिए समिति बनाई गई थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वर्तमान में संपत्ति से जुड़ा विशेष काम नहीं हो रहा है। कोरोना की वजह से जमीनों की बिक्री प्रभावित है। ऐसे में जनता को राहत देने व राजस्व की वसूली के लिए सर्किल रेट न बढ़ाने की बात कही गई थी। इसे देखते हुए डीएम रमाकांत पांडेय ने जमीनों के सर्किल रेट पिछले साल की तरह यथावत रखे हैं। एआईजी स्टांप अजय त्रिपाठी ने सर्किल रेट न बढ़ने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं सर्किल मूल्य
बिजनौर में वर्तमान में गीता नगरी में जमीन के सर्किल रेट 22 हजार, सिविल लाइन में 15 हजार 500, शंभा बाजार में 11 हजार, खत्रियान में साढ़े आठ हजार, काजीपाड़ा में आठ हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हैं। चौड़े रास्ते के पास या वाणिज्यिक भवन के पास सर्किल रेट और भी ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed