{"_id":"604128538ebc3ee63965dd49","slug":"christianity-stopped-preaching-in-pitamgarh-nazibabad-news-mrt528362272","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीतमगढ़ में ईसाई धर्म प्रचार को रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीतमगढ़ में ईसाई धर्म प्रचार को रुकवाया
विज्ञापन
भागूवाला/नजीबाबाद। भागूवाला के गांव मिर्जापुर उर्फ पीतमगढ़ में ईसाई मिशन के तहत धर्म प्रचार करने पर हिंदू संगठनों ने विरोध व्यक्त किया। हिंदू संगठनों ने आपत्ति जातते हुए प्रचार को तुरंत रुकवा दिया।
हिंदू संगठन, धर्म जागरण, आर्य समाज, सशक्त हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं को भागूवाला क्षेत्र के गांव मिर्जापुर उर्फ पीतमगढ़ में एक परिवार में आसपास एवं क्षेत्र की औरतों को एकत्र करके सत्संग का कार्य करने की सूचना मिली। मौक पर पहुंचे धर्म जागरण मंच से जिला संयोजक महेंद्र सिंह समेत विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बताया कि सत्संग में प्रयुक्त भजनों की पुस्तकों को देखने से ज्ञात हुआ कि ईसाई मिशनरी को बढ़ावा देने के लिए सत्संग किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि भोगपुर लक्सन निवासी उपदेशक राजेश कुमार सत्संग का कार्य करके लोगों की बीमारियों को दूर करता हैं। राजेश कुमार मौके से फरार हो गया। कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना प्रशासन को दी।
मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल को महिलाओं ने बताया कि यह सत्संग का कार्य काफी समय से चल रहा है और क्षेत्र के अधिकांश ग्रामों में सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। हिंदू संगठनों ने इस तरह के आयोजन पर रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर सशक्त हिंदू महासंघ से मुकेश राजपूत, विजेंद्र, ओम प्रकाश, प्रीतम सिंह और आर्य समाज मंत्री मुकेश आर्य, सुशील आर्य आदि मौजूद रहे।