फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chitra Nirwal passed PCS exam

चित्रा निर्वाल ने पीसीएस परीक्षा पास की

Fri, 21 Oct 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chitra Nirwal passed PCS exam
यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली चित्रा निर्वाल। - फोटो : BIJNOR
नहटौर। यूपीपीएससी की पीसीएस 2021 की परीक्षा में नहटौर क्षेत्र के गांव मुदफरा की छात्रा चित्रा निर्वाल ने 31 वीं रैक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।पहली ही परीक्षा में उसने यूपीपीएससी की परीक्षा पास की है। चित्रा निर्वाल ने नहटौर के आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम स्थान से प्राप्त की है। उन्होंने वर्ष 2012 में आक्सफोर्ड स्कूल से इंटर की परीक्षा पास आउट की हैं। स्कूल के एमडी आशीष सिंघल ने बताया कि छात्रा चित्रा निर्वाल स्कूल की होनहार छात्रा रहीं है। चित्रा निर्वाल के आने पर स्कूल में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। चित्रा निर्वाल के पिता यूपी पुलिस में दीवान है। लखनऊ से बीटेक की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने मेरठ में रहकर यूपीपीएससी परीक्षा की तैयारी की। चित्रा निर्वाल के 31 वीं रैंक प्राप्त करने पर उनके गांव व परिचितों में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed