फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chitra Devi became pradhan by winning by three votes

बिजनौर ग्राम पचांयत उपचुनाव, तीन वोटों से जीत हासिल कर चित्रा देवी बनीं प्रधान

Thu, 06 Feb 2020 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 06 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Chitra Devi became pradhan by winning by three votes
हल्दौर के गांव हरदासपुर गढ़ी में उपचुनाव में विजयी अंजू देवी प्रमाण पत्र देते अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर, हल्दौर। गांव इस्सापुर में ग्राम प्रधान के उपचुनाव में चित्रो देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को तीन मतों से पराजित किया। जबकि गांव जाफराबाद में अंजू देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी से 148 मत अधिक प्राप्त कर जीत हासिल की।
विज्ञापन


ब्लॉक कार्यालय में बुधवार को ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना शुरू हुई। गांव इस्सापुर उर्फ फड़ियापुर में चार प्रत्याशियों ने ग्राम प्रधान पद का उपचुनाव लड़ा था। निर्वाचन अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कौशिक ने बताया कि चित्रो देवी पत्नी संजीव कुमार ने 305 मत हासिल किए। जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अत्री देवी ने 302 मत प्राप्त किए।
विज्ञापन

चित्रो देवी को तीन मत अधिक प्राप्त करने पर विजय घोषित कर दिया गया। दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही। गांव जाफराबाद उर्फ हरदासपुर गढ़ी में चार प्रत्याशियों ने ग्राम प्रधान पद का उपचुनाव लड़ा था। चुनाव परिणाम के अनुसार अंजू देवी पत्नी अजय कुमार ने 397 मत हासिल किए। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अमित कुमार को महज 249 मत ही प्राप्त हुएं।

अंजू देवी को 148 वोट अधिक मिलने पर विजय घोषित कर दिया गया। मोहम्मदपुर देवमल की ग्राम पंचायत रायपुर बेरिसाल से शीतल देवी, किरतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत फतहपुर राजाराम से रूपेंद्र को विजयी घोषित किया गया। जबकि स्योहारा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुमालखेडी में एक मात्र मधुसूदन चौहान ने नामांकन किया था।

उन्हें निर्विरोध चुना गया है। स्योहारा ब्लॉक के एडीओ व एआरओ दिनेश कुमार, एडीओ हल्दौर अनिल कुमार ने विजयी प्रत्याशियों हो प्रमाण पत्र भेंट किए। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा मौजूद रहे।

शांति देवी बनी प्रधान
जलीलपुर के गांव नलपुरा तीन फरवरी को प्रधान पद के लिए उपचुनाव हुआ था। जिसकी मतगणना आज सुबह आठ बजे से विकास खंड जलीलपुर के ड्बाकरा हाल मे हुई। मतगणना एसडीएम व सीओ चांदपुर की निगरानी में शांति पूर्वक हुई। जिसमें कुल 746 मतों में से शांति देवी पत्नी बाबूराम को 431 मत, पुष्पा देवी पत्नी हुकम सिंह को 300 मत मिले 15 मत निरस्त हुये। आरओ महेश कुमार ने शांति देवी को 131 मतों से विजयी घोषित किया।

क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद रह गए हैं खाली
क्षेत्र पंचायत के पदों पर कोई नामांकन नहीं होने से खाली रह गए है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए किरतपुर ब्लॉक के वार्ड सात, जलीलपुर ब्लाक के वार्ड 55 एवं 57 में चुनाव होना था। तीनों पदों पर किसी ने नामांकन नहीं किया था। इसलिए तीनों पद खाली रह गए। जिले में ग्राम पंचायतों के वार्ड मेंबरों के खाली सैकड़ों पदों पर भी कोई नामांकन नहीं हुआ। सभी खाली रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed