{"_id":"5a01ef824f1c1bd8538bb9bb","slug":"childs-death-by-crushing-scorpions","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियों से कुचलकर बच्ची की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियों से कुचलकर बच्ची की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
स्योहारा में सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत के बाद जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के स्योहारा में स्कार्पियो ने एक बालिका को कुचल दिया । बालिका की मौके पर ही मौत हो गई । परिजनों ने कोई कार्रवाई न करके शव का दफना कर दिया । स्योहारा-धामपुर मार्ग पर गांव मंसूर सराय के प्राइमरी स्कूल के सामने हुई दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव विरामपुर का शाहवेज (14) पुत्र इरशाद अपनी छोटी बहन माहेनूर चार वर्ष को साइकिल पर बैठा कर दवाई लेकर घर जा रहा था । पीछे से आ रही स्कार्पियो की टक्कर से माहेनूर साइकिल से गिर गई । स्कार्पियो चालक उसे कुचलते हुए मुरादाबाद की ओर फरार हो गया। बच्ची के सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने की सूचना पर परिवारजनों में कोहराम मच गया। परिजन और गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए । शव के बीच सड़क पर पड़े होने से दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया । पुलिस ने मौके पहुंच कर जाम खुलवाया ।
परिजनों को हर तरह की कार्रवाई का आश्वासन दिया । परिजन कोई कार्रवाई न करने की बात कह कर शव को दफानाने के लिए अपने साथ ले गए । परिजनों की मांग पर कस्बा इंचार्ज एस आई अशोक कुमार ने दो दिन में ही स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन