{"_id":"5839d6654f1c1b983513cd5f","slug":"children-s-knowledge-will-be-tested","type":"story","status":"publish","title_hn":"परखा जाएगा बच्चों का ज्ञान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परखा जाएगा बच्चों का ज्ञान
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में एनसीईआरटी के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों में गठित टीम छात्र-छात्राओं की परीक्षा लेगी। इसके लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्कूलों में छात्र और छात्राओं की परीक्षा लेकर उनका ज्ञान परखा जाएगा। तीन दिन में जिले के करीब 300 स्कूलों को खंगाला जाएगा। टीम के अचानक निरीक्षण के कार्यक्रमों को गोपनीय रखा जाएगा। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए शासन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों में बच्चों का ठहराव हो इसके लिए शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। स् अब एनसीईआरटी के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों में टीम छात्र-छात्राओं की परीक्षा लेगी।
इसके लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन दिन के भीतर करीब 300 स्कूलों में टीम छात्र-छात्राओं की परीक्षा लेगी। बेसिक शिक्षा विभाग की माने तो जिले में 29 व 30 नवंबर तथा एक दिसंबर को स्कूलों में निरीक्षण के दौरान बच्चों के ठहराव तथा छात्र छात्राओं की परीक्षा भी ली जाएगी। परीक्षा में छात्र-छात्राओं के पाठ्यक्रम से प्रश्न व सामान्य ज्ञान पर आधारित परीक्षा होगी। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि शासन से आए आदेशों के बारे में संकुल प्रभारियों को बता दिया गया है। बच्चों का स्कूलों में ठहराव के लिए अभियान चल रहा है तथा न्याय पंचायत स्तर पर आरटीई मेले लगाए जा रहे हैं।