फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Children rocked the cultural festival

सांस्कृतिक महोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

Tue, 05 Nov 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Children rocked the cultural festival
सांस्कृतिक महोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल
विज्ञापन

- गांव भोगपुर में बुक्सा आदिम जनजाति संघ की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
फोटा चार
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। बुक्सा आदिम जनजाति संघ की ओर से गांव भोगपुर में सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के माध्यम से बुक्सा जनजाति के लोगों ने अपनी परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने का संदेश दिया।

सांस्कृतिक महोत्सव का मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश जनजाति विकास निगम के उपाध्यक्ष चंद्रराम चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। छात्रा रेखा रानी, सुशीला, अनीसा, माया ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चंद्रराम चौधरी ने बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल कराने की दिशा में हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कहा कि शिक्षा से समाज में मनुष्य की पहचान होती है। शिक्षा हासिल करके ही व्यक्ति अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने समाज के विकास के लिए एकजुट होकर प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। राजू सिंह ने अध्यक्षता, राजवीर सिंह ने संचालन किया। कार्यक्रम में नरेश कुमार, पवन कुमार, सचिन कुमार, मदन सिंह, हिमालय सिंह, चमन सिंह, होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed