फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Children presented cultural programs in Deepawali fair

दीपावली मेले में बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Fri, 29 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Children presented cultural programs in Deepawali fair
दीपावली मेले में बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

स्योहारा/किरतपुर/नहटौर। नगर पालिका की ओर से लगाए गए दीपावली मेले का ब्लाक प्रमुख उज्ज्वल चौहान, कर्यक्रम अध्यक्ष मुकेश रस्तोगी, समाजसेवी डॉ. मुकेश रस्तोगी, व्यापारी नेता अरुण वर्मा, चेयरमैन पुत्र सनी अख्तर ने शुभारंभ किया। एमक्यू इंटर कालेज में आयोजित एक सप्ताह तक चलने वाले दीपावली मेले में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का संचालन फहीम सिद्दीकी ने किया। अधिशासी अधिकारी एपी पांडेय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उधर किरतपुर में दीपावली के उपलक्ष्य में नगर पालिका द्वारा आयोजित मेले का उद्घाटन अंकित चौधरी ने किया। गुरुवार को हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में नगर पालिका के सौजन्य से दीपावली मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता योगेंद्र राजपूत, गौरव पाराशर, रजनी कालरा, शिवम सिंघल, अंशुल राजपूत आदि रहे।

नहटौर में जेवीएम इंटर कॉलेज में नगर पालिका की ओर से आयोजित दीपावली मेले का उद्घाटन पालिका चेयरपर्सन फिरोजा खातून, सीओ धामपुर अजय अग्रवाल, कोतवाल सत्येंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र व एसएनएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चरन शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed