{"_id":"60451d8b8ebc3edb5464665b","slug":"children-presented-a-piggy-bank-for-the-construction-of-ram-temple-bijnor-news-mrt528853127","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर निर्माण के लिए बच्चों भेंट की गुल्लक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर निर्माण के लिए बच्चों भेंट की गुल्लक
विज्ञापन
नहटौर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकम में आरएसएस के प्रचारक इंद्रेश कुमार का स्वागत करते क?
- फोटो : BIJNOR
राममंदिर निर्माण के लिए बच्चों भेंट की गुल्लक
नहटौर (बिजनौर)। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के प्रचारक एवं राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संस्थापक इंद्रेश कुमार ने कहा कि सभी लोग सब्र से काम करें। उन्होंने भाईचारे को कायम रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम बच्चों ने राममंदिर निर्माण के लिए गुल्लक भेंट की।
नहटौर-धामपुर मार्ग पर एक बैंक्वेट हॉल में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच पर्यावरण सैल उत्तर प्रदेश के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में इंद्रेश कुमार ने कहा कि मालिक को सबसे अधिक नापसंद जो है वह तलाक है। रिश्ते मालिक तय करता है और जो रिश्ता तोड़ते हैं, वह मालिक के गुनहगार होते हैं। इसीलिए मालिक ने कहा है कि मुझे तलाक सबसे नापसंद है। उन्होंने इस्लाम की खूबसूरती को समझाया। कहा कि हम सब हिंदुस्तानी हैं, हमें आपसी भाईचारे को कायम रखना हैं।
उन्होंने कार्यक्रम में संकल्प दिलाया कि कोई भी जल और अन्न बर्बाद नहीं करेगा। सोने से पहले अपने आस पड़ोस के 100 घरों पर नजर रखूंगा। अगर उन घरों में कोई भूखा या निवस्त्र है तो उसको भोजन व कपड़े दूंगा। कार्यक्रम में संयोजक मिसाल मेहंदी, इसरार हुसैन, खुर्शीद आलम अंसारी, जहीर रब्बानी, सैयद बिलाल जैदी, वकार अहमद, एमपी बक्शी, मंजूर जैदी, सरफराज आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम में जमीयत उलेमा ए हिंद की ओर से एनआरसी व सीएए को लेकर हुए उपद्रव में फंसे निर्दोष लोगों के मुकदमे वापस कराने के संबंध में ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बालक बिलाल, आसिफ, आबिद की ओर से राम मंदिर के लिए मुख्य अतिथि को गुल्लक भेंट की गई। कार्यक्रम में जमीयत उलेमा ए हिंद के मौलाना इंद्रेश कुमार के भाषण के दौरान राम मंदिर व बाबरी मस्जिद विषय पर तकरीर होने पर उठ कर चले गए। उन्होंने उनकी तकरीर को खारिज कर दिया।

नहटौर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकम में राम मंदिर के लिए चंदे के रूप में गुल्लक देते मुस्ल- फोटो : BIJNOR