फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Child dies under suspicious circumstances, murder charges filed

Bijnor News: संदिग्ध हालात में बालक की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 09 Jul 2024 04:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 09 Jul 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Child dies under suspicious circumstances, murder charges filed
नहटौर के गांव हरगनपुर में मरने वाले बच्चे आरव का फाइल फोटो।
बिजनौर, नहटौर। दंपती में चल रहे मनमुटाव के बीच दो वर्षीय बालक आरव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बालक के नाना ने दामाद पर हत्या करने और उनके घर के बाहर फेंकने का आरोप लगाया है। ससुरालियों ने आरोपी दामाद को पुलिस के हवाले कर दिया। उधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही बालक की मौत की तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

गांव अखेड़ा निवासी अनिल ने सात साल पहले अपनी बेटी प्रतीक्षा की शादी पास के ही गांव हरगनपुर में रहने वाले अरविंद पुत्र ओमप्रकाश से की। दंपति में अक्सर अनबन रहती थी। रविवार को अरविंद अपनी पत्नी प्रतीक्षा को संग लेकर चचेरे ससुर की आरिष्टि में ससुराल गया और शाम को अपने घर लौट आया। ससुर अनिल ने आरोप लगाया कि सोमवार की सुबह नौ बजे अरविंद अपने बेटे आरव की हत्या करने के बाद शव को उनके घर के दरवाजे पर डाला आया।
विज्ञापन

गांव वालों ने उसे पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और अरविंद तथा उसके पिता को हिरासत में ले लिया। उधर आरोपियों का कहना था कि रात में आरव की तबीयत खराब हुई थी, जिसे गांव के ही डाॅक्टर को दिखाया गया। सुबह आरव को लेकर उसकी मां डाक्टर के यहां दिखाने गई। कुछ देर के बाद वह भी पहुंच गया तो बच्चा मरा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सर्वम सिंह, कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी मयफोर्स मौके पर पहुंचे तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मृत बालक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed