फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chiefs who get 100% vaccination will be honored

सौ फीसदी टीकाकरण कराने वाले प्रधान होंगे सम्मानित

Thu, 10 Jun 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chiefs who get 100% vaccination will be honored
सौ फीसदी टीकाकरण कराने वाले प्रधान होंगे सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में अपनी ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत आबादी का कोरोनारोधी टीकाकरण कराने वाले ग्राम प्रधानों को राइजिंग चैरिटेबल सोसायटी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित ग्राम प्रधान को जिला प्रशासन से संस्तुति करानी होगी।
कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत कराने के लिए राइजिंग चैरिटेबल सोसायटी ने ग्राम प्रधानों को सम्मानित करने का फैसला किया है। भारतीय गोरक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विकुल मलिक ने बताया कि जिले के सभी गांव के समस्त ग्रामीणों को एंटी कोविड वैक्सीन लगवाने को प्रेरित करने हेतु यह मुहिम चलाई जा रही है। सोसायटी के पदाधिकारी शुभम कुमार उर्फ निक्की, सचिन कुमार मलिक, अंकुर कुमार मलिक, मोनू कुमार, सोनू राठी आदि ने सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया है कि जनपद बिजनौर में अपनी ग्राम सभाओं में कोविड-19 का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने वाले ग्राम प्रधानों को राइजिंग चैरिटेबल सोसायटी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करेगी।
विज्ञापन

सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि संबंधित ग्राम प्रधान अपनी ग्राम सभाओं में शत-प्रतिशत आबादी को टीकाकरण कराने की सूचना से जिला प्रशासन को अवगत कराएंगे। जिला प्रशासन की संस्तुति पर स्वयंसेवी संस्था राइजिंग चैरिटेबल सोसायटी ऐसे ग्राम प्रधानों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed