फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   chicken farm owner commits suicide

मुर्गी फार्म मालिक ने की आत्महत्या

Tue, 11 Oct 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
chicken farm owner commits suicide
मुर्गी फार्म मालिक ने की आत्महत्या
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। नंगला पिथौरा के मुर्गी फार्म मालिक ने सोमवार देर शाम अपने मुर्गी फार्म में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए चार के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
नजीबाबाद के गांव जुल्फकारपुर गढ़ी निवासी राजीव कुमार का गांव नंगला पिथौरा में मुर्गी फार्म था। सोमवार को देर शाम राजीव ने अपने मुर्गी फार्म पर आत्महत्या कर ली। परिजनों को उसका शव मुर्गी फार्म की छत के हुक से रस्सी से लटका मिला।
विज्ञापन

मुर्गी फार्म स्वामी के भाई दीपक ने तहरीर में कहा कि उसका भाई राजीव मुर्गी फार्म के साथ दाना कारोबार करता था। इस दौरान हनोर कंपनी के एक एजेंट आरके सिंह ने दाना कारोबार के लिए राजीव कुमार से डील की थी। कुछ समय बाद वह रेट बढ़ाने की डिमांड करने लगा और राजीव कुमार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। उसने राजीव कुमार से एक ब्लैंक चेक भी ले लिया था, जिसमें 16 लाख रुपये की धनराशि भरकर वह राजीव को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। राजीव ने चार लाख रुपये की धनराशि भी कंपनी के खाते में भेजी थी। दीपक ने असगर, भूरे आदि पर दाना व्यापार का पैसा राजीव को नहीं देने की बात भी पुलिस को बताई। दीपक ने मंडावली निवासी आरके सिंह, असगर, भूरे और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर सौंपी। मोटा महादेव चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed