फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Checkpoint chaos overnight

चौकी पर रात भर हुआ हंगामा

Tue, 08 Dec 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 08 Dec 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Checkpoint chaos overnight
बिजनौर। कस्बा झालू में रविवार की रात दो पक्षों में मेढ़ के विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


एक पक्ष ने कार्रवाई की मांग को लेकर झालू पुलिस चौकी को घेर लिया। करीब दो बजे तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझा कर शांत कराया। इस मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

कस्बा झालू के मोहल्ला झोझियान निवासी नसरीन ने कस्बे के ही सुरेंद्र सिंह की जमीन ठेके पर ले रखी है। मोहल्ला चौघरियान निवासी अशोक कुमार की जमीन से सुरेंद्र सिंह की जमीन सटी हुई है।
विज्ञापन


रविवार की रात करीब दस बजे अशोक खेत पर काम कर रहा था कि नसरीन पक्ष की मेढ़ टूट गई। इस पर नसरीन के नौकर सुल्तान ने ऐतराज जताया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर दोनों पक्षों के परिजन भी खेत पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक कुमार का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेरकर खूब पीटा और उसके घर पर आकर भी धावा बोला।
उधर, नसरीन पक्ष के लोगों का कहना था कि उनके साथ मारपीट की गई। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने से गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

अशोक कुमार पक्ष के लोगों ने एकत्र होकर पुलिस चौकी को घेर लिया और दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए।

मामला बढ़ता देख चौकी प्रभारी ने आला अधिकारियों को सूचना देकर पीएसी के साथ कई थानों की पुलिस बुला ली। एसडीएम अजय तिवारी और सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा भी झालू पुलिस चौकी पहुंचे गए। रात करीब दो बजे तक ही अफसरों की सक्रियता से मामला शांत हो पाया।


सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि अशोक कुमार की ओर से हल्दौर थाने में नसरीन और उसके नौकर सुल्तान समेत नौ लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवे की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब गांव में तनाव की स्थिति नहीं है। पुलिस फोर्स को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed