फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   cheating of three lakhs in the name of job

नौकरी लगवाने के नाम पर की तीन लाख की ठगी

Sat, 10 Sep 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
cheating of three lakhs in the name of job
नौकरी के नाम पर की तीन लाख की ठगी
विज्ञापन

स्योहारा। नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने डीआईजी मुरादाबाद को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मोहल्ला मुस्लिम चौधरीयान निवासी फैजान अहमद पुत्र जहीरूद्दीन ने पुलिस डीआईजी मुरादाबाद को शिकायतीपत्र दिया। जिसमे कहा गया कि उसकी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2 वर्ष पूर्व विशाल उर्फ नासिर पुत्र अशफाक, शहजाद पुत्र अशफाक, अफजाल पुत्र अशफाक, दिलशाद पुत्र अशफाक, बबलू पुत्र अशफाक, मुमताज पत्नी विशाल उर्फ नासिर, मेहराजूलनिशा पत्नी शहजाद, व अरमान उर्फ फरमान पुत्र विशाल निवासी मोहल्ला काजीयान थाना शेरकोट जनपद बिजनौर तीन लाख रुपये लिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो उसने रुपये वापस मांगे। इकस पर इन लोगों ने कुछ समय बाद रुपये वापस करने की बात कहीं । पीड़ित का आरोप है कि अब यह लोग पैसे मांगने पर उसे धमका रहे हैं। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपीयों ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना की एक तहरीर पुलिस अधीक्षक बिजनौर को दी गई लेकिन आरोपियों के विरुद्ध अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। पीड़ित ने डीआईजी मुरादाबाद को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed