{"_id":"63406721d619dd1a2b533885","slug":"chaudhary-charan-singh-memorial-beautification-started-bijnor-news-mrt6086062136","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी चरण सिंह स्मारक सुंदरीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी चरण सिंह स्मारक सुंदरीकरण शुरू
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह स्मारक सुंदरीकरण शुरू
चांदपुर। चांदपुर-नूरपुर तिराहे पर बने चौधरी चरण सिंह स्मारक के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। स्मारक पर 122 फीट ऊंचे तिरंगे को लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को तिरंगे का आधार बनाने के लिए गड्ढा खोदवाया गया।
चांदपुर-नूरपुर तिराहे पर 1990 में चौधरी चरण सिंह चौक का निर्माण कर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मोहल्ला कटारमल निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामेश्वर बंसल के पुत्र राकेश बंसल ने अपने पिता की स्मृति में अपने खर्च पर चौधरी चरण सिंह स्मारक का सुंदरीकरण कराने का बीड़ा उठाया है। स्मारक पर 122 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। जिसके लिए पंजाब के जालंधर की एक कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुंदरीकरण में 10 से 15 लाख रुपये खर्च आने का अनुुमान हैै।