फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Changes in traffic diversion, heavy vehicles will be able to run from 12 to 3 pm at night

Bijnor News: ट्रैफिक डायवर्जन में बदलाव, रात में 12 से 3 बजे तक ही चल सकेंगे भारी वाहन

Tue, 30 Jul 2024 04:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 30 Jul 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Changes in traffic diversion, heavy vehicles will be able to run from 12 to 3 pm at night
बिजनौर। अभी तक सिर्फ कांवड़ मार्ग पर भारी या माल माहक वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगी थी। मगर अब दायरा बढ़ाकर जिले की सभी सड़कों पर कर दिया गया है। बाकी सड़कों पर भी रात में 12 बजे से तीन बजे तक ही भारी वाहन चल सकेंगे। मुरादाबाद और हरिद्वार की गुजारिश के बाद अब मुजफ्फरनगर के इनकार पर यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

सावन माह की शिवरात्रि और सोमवार को लेकर जिले में कांवड़ियों की आवाजाही है। कांवड़ यात्रा के चलते 21 जुलाई की शाम से जिले में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया था। कांवड़ मार्ग में शामिल जिले की सात सड़कों पर पहले ही भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे को वन-वे करके चलाया जा रहा है। हाईवे की दो लेन पूरी तरह से कांवड़ियों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा कोतवाली देहात से नहटौर और नूरपुर से अमरोहा तक कांवड़ियों के वाहनों के अलावा अन्य किसी वाहन को नहीं निकलने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अब इस प्लान में बदलाव कर दिया गया है। कांवड़ मार्ग ही नहीं बल्कि अब जिले में किसी भी सड़क पर दिन में भारी वाहन या ट्रक नहीं चल सकेंगे। इनमें कुछ मार्ग पर रोडवेज बसों और जरूरी सामान के ट्रकों को निकाला जा सकता है। भारी वाहनों के लिए रात में 12 बजे से तीन बजे तक समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मुजफ्फरनगर और हरिद्वार में दाखिल नहीं हो रहे भारी वाहन
यातायात उप निरीक्षक बलराम यादव ने बताया कि मुजफ्फरनगर में अपने जिले में भीड़ को देखते हुए दिन में भारी वाहनों ट्रकों की एंट्री पर रोक लगा दी है। जिसके चलते मुजफ्फरनगर की ओर दिन में भारी वाहनों को नहीं भेजा जा रहा है। उधर, रविवार को मुरादाबाद ने भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी थी। हालांकि सोमवार को कुछ ढील दी गई। इसके अलावा मंडावर से बालावाली और लक्सर होते हुए हरिद्वार जाने वाले वाहनों पर रोक है। जिसके चलते रविवार को ही बालावाली से हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहनों पर बिजनौर की सीमा में ही रोक लगा दी गई थी। उधर, नजीबाबाद से हरिद्वार जाने वाले छोटे वाहन और रोडवेज बस भी नेशनल हाईवे के बजाय समीपुर से हरिद्वार की सीमा में दाखिल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed