{"_id":"627e9d661dd81a6fbb1960af","slug":"changed-in-charge-of-many-police-stations-in-the-district-nazibabad-news-mrt588476085","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कई थानों के प्रभारी बदले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कई थानों के प्रभारी बदले गए
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद। पुलिस महकमे में शुक्रवार को तबादला एक्सप्रेस चली। कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। जबकि तीन थानों के इंचार्ज हटा दिए गए।
पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम को नहटौर थाने का प्रभारी बनाया है। जबकि नहटौर थाना प्रभारी रहे सतेंद्र सिंह को स्वाट में भेजा है। रविंद्र कुमार वर्मा को नजीबाबाद थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। नजीबाबाद में तैनात प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद गौड़ को शिकायत प्रकोष्ठ आईजीआरएस का प्रभारी बनाया गया है। रविंद्र वर्मा इससे पूर्व नूरपुर में प्रभारी निरीक्षक पद पर तैनात थे। रविंद्र कुमार वशिष्ठ प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली बनाए गए हैं। धीरज सिंह को थाना प्रभारी नूरपुर, कृष्ण मुरारी दोहरे को नगीना से हटाकर चांदपुर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं चांदपुर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार को किरतपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रिंस शर्मा को नगीना, सनोज कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक शेरकोट बनाया गया। सर्वेंद्र कुमार शर्मा ़ को किरतपुर से हटाते हुए शिवाला कला की जिम्मेदारी दी गई है। रविंद्र कुमार भाटी को थानाध्यक्ष नगीना देहात और श्यामवीर को नांगल की जिम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार को नगीना देहात से हटाकर मंडावर का चार्ज दिया गया है। सुदेश पाल सिंह को थानाध्यक्ष रेहड़ और रविंद्र कुमार को प्रभारी कस्बा नूरपुर बनाया गया है।