फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Change the jurisdiction of many police in charge

कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले

Tue, 28 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 28 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में भाजपा के राज में शिवपाल यादव के करीबी रहे इंस्पेक्टर चंदकिरन यादव की नहटौर थाने में ताजपोशी की गई है। सपा सरकार के दौरान मुजफ्फरनगर जिले में सपा से नजदीकी को लेकर वे खूब चर्चा में रहे हैं। इनके अलावा कई थाना प्रभारी निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी अजय साहनी ने किरतपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह को चांदपुर कोतवाली भेजा है। चांदपुर से प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार प्रधान को नगीना भेज दिया गया। नहटौर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर राणा को धामपुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। नगीना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह को किरतपुर थाने का प्रभारी बनाया गया हैं। काइम ब्रांच की इन्वेस्टिगेशन विंग में तैनात चंदकिरन यादव को नहटौर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, सपा सरकार के दौरान चंदकिरन यादव मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी, सिविल लाइन, मीरापुर जैसे थानों में तैनात रहे थे। वे पिछली सरकार में मंत्री रहे शिवपाल यादव के करीबी माने जाते थे। यही वजह थी कि अफसर भी मनचाही जगह पर उनकी पोस्टिंग करते थे। चुनाव से पहले उनका तबादला गोरखपुर जोन हो गया था। सूबे की सत्ता बदलते ही चंदकिरन यादव ने अपना ट्रांसफर बिजनौर करा लिया। मंडावली थानाध्यक्ष सतेंद्रपाल सिंह को हटाकर चांदपुर क्षेत्र की जलीलपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed