फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Change of time of admission in TET exam centers

टीईटी परीक्षा केंद्रों में प्रवेश का समय बदला

Thu, 20 Jan 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Change of time of admission in TET exam centers
टीईटी परीक्षा केंद्रों में प्रवेश का समय बदला
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा अर्थात टीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश का समय बदल दिया है। जिन्हें नए नियमों के अनुसार साढ़े नौ बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिल सकेगा। वहीं डीएम उमेश मिश्रा ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की है। अधिकारियों को परीक्षा नकल विहीन कराने के निर्देश दिए हैं।
टीईटी परीक्षा 23 जनवरी रविवार को होनी है। परीक्षा के लिए 27 केंद्र है। प्राथमिक स्तर परीक्षा प्रथम पाली में तथा उच्च प्राथमिक स्तर परीक्षा द्वितीय पाली में है। दोनों पाली में 31660 अभ्यर्थी है। डीएम उमेश मिश्रा ने आज विकास भवन के सभागार में परीक्षा से जुड़े अधिकारियों की बैठक में तैयारियां की समीक्षा की है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए की अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहने चाहिए। शासन के निर्देशों के पालन में ढील नहीं होनी है। परीक्षा नकलविहीन होनी है। डीआईओएस राजेश कुमार ने परीक्षा की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

आधा घंटे पहले ही बंद हो जाएगा गेट
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि टीईटी की प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक है। अभ्यर्थियों को केंद्रों पर साढ़े नौ बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। द्वितीय पाली दोपहर बाद ढाई बजे से शाम पांच बजे तक है। अभ्यर्थियों को दो बजे तक केंद्र में प्रवेश मिलेगा। दो बजे प्रवेश द्वार बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी परीक्षाएं
डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है। शासन ने परीक्षा की दोनों पालियों की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज परीक्षा समाप्त होने के बाद शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोई भी अधिकारी केंद्र पर स्मार्ट फोन लेकर नहीं जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की पैड वाला सामान्य फोन रख सकेंगे। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed