फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Change in the traffic system of the district till Mahashivratri

महाशिवरात्रि तक जिले में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Sat, 26 Feb 2022 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Change in the traffic system of the district till Mahashivratri
नजीबाबाद क्षेत्र से कांवड लेकर गुजरते शिवभक्त। - फोटो : BIJNOR
महाशिवरात्रि तक जिले के यातायात व्यवस्था में बदलाव
विज्ञापन

बिजनौर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने तैयारियों का खाका बना लिया है। ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया जाएगा। जिसके लिए चार्ट बनाया गया है। नेशनल हाईवे हरिद्वार नजीबाबाद पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ते ही ट्रैफिक को वन वे कर दिया जाना है।

शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक की। जिसमें व्यवस्थाओं और ट्रैफिक पर भी मंथन किया गया। बिजनौर के पुलिस अफसरों ने हरिद्वार के पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत करते हुए व्यवस्थाओं के तालमेल को लेकर चर्चा की। हरिद्वार की ओर से आने वाले ट्रकों को शुक्रवार की शाम ही रोक दिया गया है। हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर से कोई ट्रक नहीं आ पाएगा। वहीं नजीबाबाद से भी ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। ट्रकों को नजीबाबाद से हरिद्वार की तरफ जाने नहीं दिया जा रहा है। शनिवार को पूरी तरह से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। नजीबाबाद से जाने वाले ट्रैफिक को नहर पटरी बाईपास से भी निकाला जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे रहेगा डायवर्जन
- बिजनौर से हरिद्वार जाने वाले वाहन मंडावर चंदक-भागूवाला के रास्ते जाएंगे और आएंगे।
- हरिद्वार से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नजीबाबाद से कोतवाली देहात, नगीना और धामपुर से होकर आएंगे और जाएंगे।
- हरिद्वार से काशीपुर की ओर जाने वाले वाहन भी नगीना और धामपुर होते हुए आएंगे, जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed