फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chandpur's Sandwar's Mohit was also involved in touching the moon.

Bijnor News: चांद छूने में चांदपुर के सैंदवार का मोहित भी रहा शामिल

Thu, 24 Aug 2023 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 24 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Chandpur's Sandwar's Mohit was also involved in touching the moon.
चांदपुर क्षेत्र के गांव सैंदवार के युवा वैज्ञानिक मोहित राजपूत (स्रोत परिजन)
राजीव अग्रवाल
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। चंद्रयान-3 की सफलता में चांदपुर के गांव सैंदवार के मोहित राजपूत (33) का भी योगदान शामिल है। मोहित चंद्रयान-3 के लिए लॉन्च व्हीकल बनाने वाली टीम से जुड़े थे। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद मोहित की मां सुधा देवी, पत्नी तनवी रस्तोगी, चाचा अनुज कुमार, चचेरे भाई मुकुल राजपूत खुशी के गीत गा रहे हैं। देश की इस नई उड़ान में गांव के बेटे के जुड़ने पर ग्रामीण भी गर्व का अनुभव कर रहे हैं।
गांव सैंदवार के प्रधान राहुल चौहान ने बताया कि मोहित बचपन से ही होनहार रहा है। उनकी इस सफलता से गांव का नाम भी रोशन हुआ है।मोहित ने चांद पर चंद्रयान-3 को पहुंचाने में जो योगदान दिया है, वह गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। (संवाद)
विज्ञापन

खामियां कीं दूर तो सफल हुआ चंद्रयान-3
मोहित ने 2005 में सहारनपुर से हाईस्कूल, 2007 में मुरादाबाद से इंटर, 2012 में मुरादाबाद से मैकेनिकल ट्रेड से बीटेक और 2015 में एमआईआईटी जयपुर से एमटेक किया। मोहित पहले एमईएस में इंजीनियर फिर मध्यप्रदेश में एई के पद पर रहे। इसके बाद इसरो में युवा वैज्ञानिक बने। मोहित ने बताया कि चंद्रयान-2 की खामियों को दूर करने के लिए कंट्रोल सिस्टम में बदलाव कर चंद्रयान-3 को लॉंच किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed