{"_id":"62040a4b4cda1218b52870a2","slug":"chandpur-paijniya-road-turned-into-potholes-bijnor-news-mrt57643184","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर-पैजनियां मार्ग गड्ढों में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर-पैजनियां मार्ग गड्ढों में तब्दील
विज्ञापन
हल्दौर क्षेत्र में गड्ढों में तब्दील हुआ चांदपुर- पैजनिया मार्ग।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर-पैजनियां मार्ग गड्ढों में तब्दील
हल्दौर। महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक है और चांदपुर-पैजनियां मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इस मार्ग के किनारे कुछ लोगों ने गंदगी डालनी शुरू कर दी है। फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर इस मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में कांवड़ियों को इस मार्ग से गुजरने में भारी परेशानियों का सामना करना पडे़गा।
पैजनियां से चांदपुर की ओर जाने वाला मार्ग करीब 11 किलोमीटर लंबा है। इस मार्ग से फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान बुलंदशहर, खुर्जा, हापुड़, अलीगढ़, गजरौला, गढ़मुक्तेश्वर, जोया, संभल, मुरादाबाद, पिलखुआ, धनौरा, गाजियाबाद आदि स्थानों के लाखों कांवड़िए गुजरते हैं। इन दिनों मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। क्षेत्र में बार-बार बारिश होने के कारण मार्ग में जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे मार्ग से पैदल व वाहन चालकों समेत अन्य वाहनों से होकर गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग के किनारे आधा दर्जन से अधिक गांव हैं। कुछ लोगों ने आबादी क्षेत्र में मार्ग के किनारे कूड़ा डालकर गंदगी फैला रखी है। मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी दुर्गंध का सामना करना पड़ता है।
महाशिवरात्रि एक मार्च की है। शिव भक्तों ने हरिद्वार से महाशिवरात्रि के पर्व पर गंगाजल लाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी शासन और प्रशासन ने शिवरात्रि पर हरिद्वार से गंगाजल लाने और कांवड़ यात्रा शुरू करने के संबंध में कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक होने के बावजूद भी इस मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई है। बबलू त्यागी, कपिल पाल, अतुल त्यागी, धर्मेंद्र सैनी, सचिन कुमार पाल, शिवकुमार त्यागी, मुकेश सैनी आदि ने प्रशासन से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।