फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chandpur Municipality: Three times in 136 years women took command of the municipality

चांदपुर नगर पालिका : 136 साल में तीन बार महिलाओं ने संभाली पालिका की कमान

Mon, 12 Dec 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chandpur Municipality: Three times in 136 years women took command of the municipality
चांदपुर नगरपालिका। - फोटो : BIJNOR
चांदपुर नगर पालिका : 136 साल में तीन बार महिलाओं ने संभाली पालिका की कमान
विज्ञापन

राजीव अग्रवाल
चांदपुर। चांदपुर नगर पालिका का इतिहास 136 साल पुराना है। इस अवधि में शहर की सरकार की बागडोर सिर्फ तीन बार ही महिलाओं के हाथों में रही। जबकि गठन के बाद 1886 से 1913 तक करीब 27 वर्ष तक नगर पालिका पर प्रशासक जिम्मेदार बने रहे। 1913 में नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष केे सदस्यों ने चुना था। वर्तमान में नगर को 25 वार्डों में बांटा गया है। सभी वार्डों में सभासदों के चुनाव के लिए मतदान होता है। चेयररमैन के लिए भी सीधा मतदान होता है।
ये रहे नगरपालिका अध्यक्ष
1913-15 में सैय्यद रजा हुसैन, 1915-23 में चौधरी बैद्यनाथ सिंह, 1923-25 सैय्यद वशीरूलहसन, 1926-28 चौधरी बैद्यनाथ सिंह,1929-31 हकीम मौलवी मोहम्मद जिकरिया अध्यक्ष बने। इसके बाद 1932-44 में सैय्यदवशीरूल हसन, 1945-48 चौधरी वैद्यनाथ सिंह, 1948-52 हकीम मौलवी मोहम्मद जिकरिया, 1952 में रतन लाल,19552-53 नजर हसनैन जैदी, 1953-56 में अख्तर हुसैन खान,1956 में डॉ. रामेश्वर प्रसादकार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए। 1956-57 मोहम्मद इस्माईल, 1957-59 डॉ. क्षेत्रपाल सिंह,1959-60 मोहम्मद इस्माईल कार्यवाहक, 1960 डालचंद कार्यवाहक, 1960-62 लियाकत अली,1962-63 जहूर हुसैन खानकार्यवाहक, 1963 में डॉ.रामेश्वर प्रसाद कार्यवाहक, 1963-64 अख्तर हुसैनखान, 1964-67 सौकत अली,1967 में कृष्ण कुमारमित्तल कार्यवाहक, 1967-68 हसन अली,1968-69 हाजी चब्बा कार्यवाहक, 1969-70 डॉ. अमीरखालिद अध्यक्ष बने थे। 1970-71 लल्लू सिंह,1971-74 निजामुद्दीन, 1974-75 शमसुद्दीन कार्यवाहक, 1975 शाहिद हसनकार्यवाहक, 1975-76 सौकत अली,1976-77 मरगूब अहमद कार्यवाहक, 1977 में शौकतअली, 1988-90 डॉ. अमीरखालिद, 1990-93 अरविंद कुमारकार्यवाहक, 1993-94 डॉ. अमीरखालिद, 1995-99 में नसीमुद्दीन, 2000 में नवीनकुमार कार्यवाहक, 2000-2005 में शादाबपरवीन अंजुम, 2006 में शेरबाजपठान, 2012 में जीनत शेरबाज, 2017 में फहमीदा बेगम चेयरमैन बनी।
विज्ञापन

ये महिलाएं बनीं पालिका अध्यक्ष
नगरपालिका परिषद चांदपुर में मात्र तीन बार ही महिला अध्यक्ष चुनी गई। जिसमें 2000 में शादाब परवीन अंजुम, 2012 में जीनत शेरबाज, 2017 में फहमीदा बेगम पालिका अध्यक्ष चुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed